Author: Onnu

देहरादून – जनपद रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक टेम्पो ट्रैवलर के हाईवे से खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ज़िलाधिकारी को इस घटना की जाँच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। रेस्क्यू टीम ने अब तक कई यात्रियों को खाई से सुरक्षित निकाल लिया है और उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती…

Read More

ऋषिकेश – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एम्स, ऋषिकेश में उपचार के लिए भर्ती रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के घायलों का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री ने घायलों के उपचार के संबंध में एम्स के चिकित्सकों से भी जानकारी प्राप्त की तथा घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि रुद्रप्रयाग में हुई वाहन दुर्घटना के जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वाहन दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

Read More

नैनीताल – कैंची धाम का आज 60वां स्थापना दिवस है और ऐसे में नीब करौरी बाबा के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ा पड़ा है। कैंची धाम में सुबह 5.30 बजे बाबा नीब करौरी महाराज को भोग लगाने के बाद मालपुए का प्रसाद बंटना शुरू हो गया है।सुबह पांच बजे से बाबा के दर्शन के लिए कैंची धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह ने बताया कि बाबा को भोग लगाने के साथ मेला शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि रात 9 बजे तक मालपुए का प्रसाद बंटेगा। उन्होंने कहा कि…

Read More

नई दिल्ली  – जी7 शिखर सम्मेलन के ‘आउटरीच नेशन’ सत्र में दुनिया भर के नेताओं ने एक साथ फोटो खिंचवाई। जी7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।प्रधानमंत्री ने सभी देशों के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा की।प्रधानमंत्री मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिन्सर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुलसे चार वन कर्मियों को हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी बेस अस्पताल से दिल्ली एम्स के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया जा चुका है। अब तक चारों घायलों को भर्ती किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने एम्स दिल्ली में भर्ती किए गए घायलों के परिजनों के लिए दिल्ली में ठहरने आदि की व्यवस्था के भी निर्देश स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा को दिए हैं। केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा तथा एम्स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने भी भर्ती हुए घायलों का हाल-चाल जाना…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डोईवाला स्थित शहीद मेजर प्रणय नेगी के आवास पर उनके परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Read More

मुंबई  – सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड का वह चेहरा हैं, जिसे कोई भुला नहीं सकता। सुशांत के जाने के बाद उनके परिवार, रिश्तेदार और यहां तक की उनके प्रशंसक भी उन्हें अक्सर याद करते रहते हैं। सुशांत ने अपने अभिनय से हर किसी का दिल इस कदर जीता, कि जब वह इस दुनिया से गए तो हर किसी की आंखें नम हो गई थीं। सुशांत की मृत्यु आज भी एक रहस्य बनी हुई है। 14 जून 2020 की वो दोपहर जब सुशांत सिंह के निधन की खबर आई और पूरे देश में खलबली मच गई थी। सुशांत ने अपने करियर…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर आज जी-7 के आउटरीच सत्र में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया पहुंचे हैं। शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। इटली के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि प्रधानमंत्री मेलोनी के निमंत्रण पर मैं 14 जून को जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए इटली के अपुलिया क्षेत्र का दौरा करने जा रहा हूं। मुझे खुशी है कि लगातार तीसरे कार्यकाल में मेरी पहली यात्रा…

Read More

नई दिल्ली – कुवैत में हुए भीषण अग्निकांड में मरने वालों में 45 लोगों की पहचान भारतीयों के रूप में हुई है। इस इमारत में 196 प्रवासी श्रमिक काम कर रहे थे। मृतकों में तीन उत्तरप्रदेश, 24 केरल, सात तमिलनाडु और तीन आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। वहीं, भारतीय वायु सेना का एक विशेष विमान, सी-130जे मृतक 45 भारतीयों के शवों को लेकर शुक्रवार सुबह कोच्चि के लिए उड़ान भर चुका है। भारतीय दूतावास ने इस बारे में जानकारी दी है। दूतावास ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह भी उसी विमान से वापस आ रहे हैं।…

Read More

देहरादून  – शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखण्ड आए सीआरपीएफ के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सचिवालय में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्य सचिव ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। मुख्य सचिव तथा प्रशिक्षु अधिकारियों के मध्य राज्य में आपदा प्रबंधन, विकास योजनाओं और सीमांत गांवों में विकास कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। सीएस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाने और आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में राज्यों की सहायता में सीआरपीएफ की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है। सीएस ने कहा कि देशव्यापी उपस्थिति के साथ राज्य पुलिस से सहयोग करते हुए विभिन्न परिस्थितिजन्य मांगों के साथ तेजी से…

Read More