देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल कचहरी परिसर देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के कठिन परिश्रम, प्रयासों, दृढ़ इच्छाशक्ति, संकल्प से ही उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा उत्तराखंड को विकल्प रहित संकल्प के मूल उद्देश्य के साथ…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 24वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर कहा कि 24वें उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।इस शुभ अवसर पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों एवं पृथक राज्य आन्दोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँl जय हिन्द, जय उत्तराखण्ड
देहरादून – उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आज प्रदेशभर में अलग-अलग जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिकरत करेंगी। वहीं ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री धामी सबसे पहले देहरादून स्थित कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पर राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन में राज्य स्थापना दिवस पर रैतिक परेड में शामिल होंगे। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में…
देहरादून – तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बुधवार को बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचीं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर विवि के चौरास परिसर को छावनी में तब्दील किया गया है। सीएम धामी और राज्यपाल भी इस दौरान दीक्षांत समारोह में मौजूद हैं। केंद्रीय विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई हैं।राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन व विवि…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में ठोस कूड़ा प्रबन्धन के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को ठोस कूड़ा प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार किए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों से 100 प्रतिशत सेग्रीगेशन ऐट सोर्स लागू किया जाए। मुख्य सचिव ने सभी स्थानीय निकायों में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की संख्या की जानकारी माँगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों के लिए आवश्यक वाहनों की शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि सड़कों से बड़े डस्टबिन हटाए जाने…
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी छोटे पुत्र प्रभाकर धामी बहन सहित भानजे राहुल नेगी ने आज श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। मुख्यमंत्री परिवार आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ मंदिर पहुंच कर रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। भगवान केदारनाथ से प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की। दोपहर बाद मुख्यमंत्री के परिजन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न करवायी सबके कल्याण की कामना…
देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की आगवानी की। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10ः20 बजे बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय,…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट कर देवभूमि उत्तराखण्ड में उनका स्वागत किया।
देहरादून – प्रदेश के पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज और कल मौसम बदलने की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ और नौ नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
रुद्रपुर।पंतनगर के जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 35वां दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस दौरान राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, सीएम पुष्कर सिंह धामी, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और कृषिमंत्री गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। इसके साथ ही कुलपति बीएस चौहान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के सामने विवि की रिपोर्ट प्रस्तुत की।इस दौरान कुलपति ने कहा कि शिक्षा, अनुसंधान और प्रसार में अपने अहम योगदान के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित “सरदार पटेल आउटस्टेंडिंग इन्स्टीट्यूशन” सम्मान से विवी को तीन बार सम्मानित…
