हरिद्वार: राजा महेंद्र प्रताप डिग्री कॉलेज के प्रांगण में आज ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता अंडर 14, अंडर 17 तथा अंडर 19 आयु वर्ग बालक बालिकाओं की प्रारंभ हुई। खेल महाकुंभ ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी के द्वारा हुआ इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा की खेलों के माध्यम से युवाओं में संघर्ष करने की क्षमता विकसित होती है। इस अवसर पर राजा महेंद्र प्रताप इंटर के प्रधानाचार्य संजीव राणा, जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में 100 मी बालिका वर्ग में समीक्षा ने…
Author: Onnu
देहरादून – बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान किया था।उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में लाया गया। और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद कर दिए गए। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत…
देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ सिल्क्यारा (उत्तरकाशी) में टनल में फंसे श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों कि समीक्षा की। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए हर आवश्यक कदम उठाये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विभिन्न स्थानों से आए श्रमिकों के परिजनों के रहने एवं खाने की उचित व्यवस्था हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी लगातार बचाव अभियान का अपडेट लिया जा रहा है, ग्राउंड जीरो पर कार्य कर…
देहरादून।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद इस बार 10वीं और 12वीं के बोर्ड का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करेगा। इस संबंध में शासन ने जीओ जारी कर दिया है। इस बार फरवरी अंतिम सप्ताह या मार्च प्रथम सप्ताह में बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद को शासन से समय पर बोर्ड परीक्षाएं कराने और उनका परिणाम 30 अप्रैल तक जारी करने का आदेश प्राप्त हुआ है। बोर्ड की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि शासन के आदेश पर समय पर परीक्षाएं कराने और फिर उनका परिणाम घोषित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
हैदराबाद – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे घोषणापत्र जारी करेंगे। इसके वह गडवाल, नलगोंडा और वारंगल में चुनावी रैलियों को भी संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि भाजपा 30 नवंबर को होने वाले तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकती है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, गृह मंत्री शाह शाम सात बजे हैदराबाद में एमआरपीएस नेताओं से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद रात 8.15 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगें।
उत्तरकाशी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर उत्तरकाशी के सिल्क्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का अपडेट लिया तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान एसीएस राधा रतूड़ी ने सिल्क्यारा में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की अद्यतन स्थिति एवं टनल में फंसे श्रमिकों की कुशलक्षेम की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि रेस्क्यू कार्यों में लगी सभी टेक्निकल एंजेसियों को शासन-प्रशासन एवं अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक सहयोग एवं सहायता समय पर उपलब्ध करवायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा…
नैनीताल – मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि छेडाखान मीडार मोटर मार्ग, नैनीताल में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 8 लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
नैनीताल – ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह एक टैक्सी वाहन के खाई में गिरने से सात लोगों के मरने की आशंका है। साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को खाई से निकालकर ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से सड़क तक पहुंचाया। हालांकि, वाहन में कितने लोग और सवार है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। क्षेत्र के प्रकाश मटियाली, रंजीत मटियाली ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 8 बजे एक टैक्सी वाहन 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। उन्होंने बताया कि वाहन में अभी तक 9 यात्री मिले हैं। जिसमें…
जम्मू – दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुक्रवार दूसरे दिन भी जारी है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ स्थल पर पांच आतंकियों को मार गिराया गया है। मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। इलाके में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी चल रहा है।कुलगाम जिले के समनू गांव में गुरुवार दोपहर आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। पुलिस, सेना की 34 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने एक विशेष जानकारी पर कुलगाम के समनू गांव में…
उत्तरकाशी – यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव के बीच निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में तकरीबन 40 मजदूर फंसे हैं। मजदूरों को बचाने का रेस्क्यू ऑपरेशन आज छठवें दिन भी जारी है। उत्तरकाशी के सिलक्यारा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई जा रही सुरंग में फंसे 40 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चल रहे ऑपरेशन पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) लगातार नजर बनाए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभियान की प्रगति का लगातार अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में मीडिया कर्मियों से बातचीत में यह बात कही। सुरंग निर्माण में बरती गई लापरवाही से…
