देहरादून – देहरादून में आज स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का छठा दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान पैरामेडिकल, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, योग विज्ञान व बायो साइंसेज के 644 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई। राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को डिग्री और मेडल से नवाजा। वहीं, राज्यपाल के हाथों मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
Author: Onnu
देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुनः फोन कर सिलक्यारा, उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सुरंग में फँसे श्रमिकों के राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को 6 इंच व्यास की पाइप लाइन के सफलता पूर्वक मलबे के आर पार किए जाने एवं इसके माध्यम से भोजन एवं अन्य आवश्यक सामान श्रमिकों तक पहुँचाने के विषय में अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ़्लेक्सी कैमरे की मदद से हुई बातचीत एवं उनकी कुशलता की जानकारी भी पीएम को दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि सभी श्रमिकों को सुरक्षित निकालना हमारी शीर्ष प्राथमिकता…
भुवनेश्वर – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। जहां राष्ट्रपति बादामपहर में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी, उनमें शालीमार-बादामपहर साप्ताहिक एक्सप्रेस, बादामपहर-राउरकेला साप्ताहिक एक्सप्रेस और टाटा नगर-बादामपहर मेमू ट्रेन शामिल है। साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू बादामपहर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यक्रम की आधारशिला भी रखेंगी। दक्षिण पूर्वी रेलवे के सीपीआरओ आदित्य चौधरी ने बताया कि ‘राष्ट्रपति ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने आ रही है और यह खास बात है। राष्ट्रपति हमारे साथ ट्रेन में सफर भी करेंगी। यह ट्रेनें टाटानगर-बादामपहर मेमू ट्रेन, बादामपहर-राउरकेला और शालीमार-बादामपहर एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों के संचालन से…
टिहरी – उत्तराखंड के टिहरी में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नगुण-भवान-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर चलती स्कूटी में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हादसे में जिंदा जलकर युवती की मौत हो गई। मृतक युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थत्यूड़ थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। दानगल्ला के पास एक स्कूटी में आग लगने की सूचना मिली थी। पुलिस और 108 सेवा की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक युवती की जलकर मौत हो चुकी थी।उन्होंने बताया कि स्कूटी संख्या यूके 07 डीबी-8771 भवान की तरह…
देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति सामान्य है। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत बताई जा रही है। वहीं उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा उनसे मिलते पहुंचे।पिछले दिनों हादसे में घायल होने के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को कुछ दिक्कत हो रही थी। कुछ दिन पहले भी हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी थी, तब उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया था।
जयपुर – विधानसभा चुनावों ने राजस्थान का सियासी पारा बढ़ा दिया है।पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश विकसित होने के लक्ष्य के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा है। भारत 21वीं सदी में जिस ऊंचाई पर होगा उसमें राजस्थान की भूमिका बहुत बड़ी होगी। इसलिए राजस्थान में ऐसी सरकार होनी जरूरी है जो राजस्थान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे। दुर्भाग्य से पिछले पांच साल राजस्थान में जो कांग्रेस सरकार रही, उसने अपने लोगों को विकास में और पीछे धकेल दिया। यहां की कांग्रेस सरकार के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ भी नहीं है। यहां की कांग्रेस के लिए परिवाद ही सबकुछ…
उत्तरकाशी – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन कर उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के विषय में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक बचाव उपकरण व संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के परस्पर समन्वय से श्रमिकों को जल्द ही सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाएगा। फिलहाल टनल में फंसे श्रमिकों का मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अद्यतन स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता…
देहरादून – दिवाली के दिन उत्तरकाशी की निर्माणाधीन सुरंग में हुए हादसे में फंसे 41 श्रमिकों को अभी तक बाहर नहीं निकाला जा सका है। रेस्क्यू का आज नौवां दिन है। बैकअप प्लान के तहत सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग के लिए अस्थायी सड़क का काम अंतिम चरण में है। सुरंग के अंदर ड्रिलिंग मशीन को भी भूस्खलन से बचाने के लिए कंक्रीट ब्लाॅक से ढका जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन कंक्रीट ब्लाॅक को बीआरओ ने विशेष रूप से भेजा है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि एक बार ड्रिलिंग मशीन की सुरक्षा पुख्ता कर…
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने तथा उसे सम्मान देने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति और मनुष्य के आपसी संबंधों को मजबूती देने वाला लोक आस्था से जुड़ा यह महापर्व हमें सात्विकता तथा स्वच्छता का भी संदेश देता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्याेपासना का यह पावन पर्व हमें शुद्धता, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। भगवान भास्कर एवं छठी मइया सबकी मनोकामना पूर्ण करें इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।
देहरादून – केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन जयराम गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा करने पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु भी उनके साथ मौजूद हैं।
