Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » गैरसैंण में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस
Top News

गैरसैंण में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस

OnnuBy OnnuNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और विधानसभा परिसर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई द्वारा बनाए गए इस युवा उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ हमें निरंतर प्रयास करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड का चहुंमुखी विकास हो रहा है और हम भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनने की ओर अग्रसर हैं।  हमारा प्रदेश आज 23 वर्ष का हो गया है। इस 23वें साल में उत्तराखण्ड ने देश के सबसे सख्त नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून को लागू होते हुए देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने मातृशक्ति के हित में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये केदारखंड के साथ मानसखंड का भी विकास किया जा रहा है। भ्रष्टाचारियों पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से नारीशक्ति को सशक्त किया जा रहा है। शिक्षा एवं खेल नीति के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। उत्तराखण्ड में चारधाम, कैंचीधाम एवं कांवड़ यात्रा के माध्यम से नए रिकॉर्ड बन रहे है। प्रदेश में रोड, रेल, रोपवे निर्माण के क्षेत्र सहित बहुप्रतीक्षित जमरानी बांध परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने हेतु लैंड जिहाद एवं लव जिहाद को रोकने के लिए सख्ती से काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड को देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन रहा है। उत्तराखण्ड की प्रगति एवं विकास हमारा एकमात्र लक्ष्य है, इस ध्येय की प्राप्ति के लिए हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम में जुटे हैं। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का हमारा संकल्प है। सभी के सहयोग से हम इस संकल्प को पूर्ण करने में अवश्य सफल होंगे।

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण क्षेत्र के विकास के लिये कई घोषणायें भी की। जिसमें कारगिल शहीद स्व0 रणजीत सिंह आगरचटटी झिंगोड मोटर मार्ग का डामरीकरण, भराडीसैण थारकोट मोटर मार्ग का डामरीकरण, रिखोली डिग्री कालेज मोटर मार्ग का निर्माण के साथ ही मेहलचौरी मेला, कृषि उद्यान एवं पर्यटन विकास मेला गैरसैंण, पर्यावरण संबंर्द्धन पर्यटन विकास मेला नन्दासैण को 2-2 लाख देने की घोषणा शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसेंण-बुंगीधार मोटर मार्ग डबल लेन करने हेतु भी जल्द इसका आंकलन कराके स्वीकृति प्रदान की जाएगी। प्रदेश के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डा.धन सिंह रावत ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आज स्वास्थ्य, शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में विकास की ओर निरंतर अग्रसर है। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री और टीवी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल ने कहा की मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में हमारा प्रदेश  निरतंर विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सीएम का आभार व्यक्त करते विधानसभा क्षेत्र से सात सूत्री मांग भी मुख्यमंत्री के सम्मुख रखी। राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस एवं एनसीसी जवानों ने विधानसभा परिसर में भव्य सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक दलों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भराडीसैंण में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, राज्य मंत्री रमेश गडिया, ब्लाक प्रमुख शशि सौर्याल, पुलिस महानिरीक्षक के.एस नगन्याल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, सीडीओ डा.ललित नारायण मिश्र, एसडीएम संतोष कुमार सहित अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनता, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे।

#TopNews Top News Top Stories
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Onnu

Related Posts

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

August 18, 2026

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
355
905
Visitors Today
4139365
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.