नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं तमिलिसाई सुंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। अब उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को तेलंगाना के गवर्नर और पुडुचेरी के उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी रिलीज के मुताबिक, राधाकृष्णन तेलंगाना-पुडुचेरी में नियमित नियुक्तियां होने तक प्रभार संभालेंगे।गौरतलब है कि तमिलिसाई ने राज्यपाल और उपराज्यपाल पद से इस्तीफे के बाद कहा था कि उनके ऊपर ऐसा करने का कोई दबाव नहीं था। अब वह जनसेवा करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल का आनंद लिया है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

