देहरादून – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नशा मुक्त देवभूमि मिशन 2025 कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में नशा मुक्त उत्तराखंड का आह्वान किया। कहा कि नशा न सिर्फ एक इंसान को बल्कि पूरे परिवार को खोखला कर देता है। हम सबको इसे मिलकर हराना है। उन्होंने कहा कि ‘मैं उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके अटूट समर्थन और फंड के लिए धन्यवाद देता हूं’।
Author: Onnu
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय का जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के संबंध में दिया गया फैसला केन्द्र सरकार के देशहित एवं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के समग्र विकास हेतु लिए गए निर्णय पर मुहर है।उन्होंने कहा कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जो ऐतिहासिक कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया गया उसे माननीय उच्चतम न्यायालय ने भी सही ठहराया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से जम्मू-कश्मीर के लोग देश की मुख्यधारा से…
देहरादून – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा,…
भोपाल – मध्यप्रदेश में नए मुख्यमंत्री का एलान हो चुका है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को एमपी का नया सीएम बनाया जाएगा।डॉ. मोहन यादव को मंत्री पद तक पहुंचने के लिए 41 वर्षों तक संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। पार्टी में कई पदों पर रहने के बाद सरकार में उन्हें मंत्री बनने का मौका मिला है। कई बार वह बयानों को लेकर प्रदेश की राजनीति में चर्चा में रहे हैं।
देहरादून – प्रांतीय रक्षक दल के स्थापना दिवस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। आज की परेड में 8 दस्ते शामिल है। इस दौरान सीएम धामी ने पीआरडी जवानों का हौसला बढ़ाया।पीआरडी जवानों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आपदा जैसी मुश्किल घड़ी में जवान डट कर सामना करते है। कहा इस हौसले की वजह से हम मिलकर मुश्किल हालात का सामना कर पाते हैं। वहीं समारोह में मौजूद मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि सीएम पीआरडी जवानों का मार्गदर्शन करने आए। उनका सहयोग हमें सदैव…
नई दिल्ली – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुप्रीम कोर्ट के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सरकार के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फैसले ने साबित कर दिया है कि पांच अगस्त, 2019 का फैसला पूरी तरह से संवैधानिक था।उन्होंने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैं अनुच्छेद 370 को खत्म करने के फैसले को बरकरार रखने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करता हूं। पांच अगस्त, 2019 को, पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने का एक दूरदर्शी फैसला लिया। तब…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा नेता चमन लाल वाल्मीकि के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
हरिद्वार – उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में आज (सोमवार) को घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी होने से ठंड का अहसास कम होगा।सुबह-शाम के समय शीतलहरें चलने से ठंड महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार FRI स्थित ‘उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ के आयोजन स्थल पर एग्जीबिशन एरिया आज स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहेगा। आज बड़ी संख्या में FRI पहुंचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टॉल का भ्रमण करने तथा उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को करीब से जानने का अवसर प्राप्त मिला।स्टॉल पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई…
देहरादून। उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम रावत ने पीएम मोदी के वेड इन इंडिया के आइडिया को सराहा है। उन्होंने कहा कि आइडिया फील गुड का आभास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बहुत सारे औद्योगिक घराने अपना निवेश भारत से बाहर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने उन्हें भी यह संदेश दिया है कि इन्वेस्ट इन इंडिया। उन्होंने पीएम मोदी के लोकल-वोकल से ग्लोबल को भी सशक्त मंत्र बताया।उन्होंने हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड नाम दिए जाने को लेकर सीएम धामी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमालय से बड़ा दुनिया में कोई बड़ा ब्रांड नाम नहीं…
