Author: Onnu

नई दिल्ली – मध्य प्रदेश में मंत्री बनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। फिर एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का हवाला देकर राष्ट्रीय जिम्मेदारी से खुद को मुक्त कर लिया। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ फोटो साझा करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि “आज मैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिला। हमारी पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार मैंने महासचिव पद से उन्हें इस्तीफ़ा सौपा।…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए जनसेवा के भाव से निरंतर कार्य कर रही है।प्रदेश में भ्रमण के दौरान जनता से लगातार सरकार के कार्यों का फीडबैक भी ले रहा हूं, जनआकांक्षाओं के अनुरुप हम प्रदेशहित में कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।

Read More

उत्तरकशी  – चारधाम शीतकालीन यात्रा शुरू करने की पहल को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशाली गांव पहुंचे। उन्होंने सुबह मां यमुना व राजराजेश्वरी सिद्ध पीठ की पूजा अर्चना कर शनिदेव महाराज मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद वह गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुए। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने स्थानीय लोगों व पुरोहित समाज से भी शीतकालीन चारधाम यात्रा में आने के लिए अपने-अपने यजमानों व अन्य को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का महत्व व फल ग्रीष्मकाल से अधिक शीतकाल में होता है।इस मौके पर पुरोहित…

Read More

चेन्नई  – तमिलनाडु में देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) नेता विजयकांत का निधन हो गया है। वे हाल ही में कोरोना की चपेट में आ गए थे। अभिनेता और राजनेता की कोरोना की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पार्टी ने बयान जारी कर बताया था कि सांस लेने में तकलीफ के कारण विजयकांत को वेंटिलेटर पर रखा गया था।

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार आर.पी नैनवाल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Read More

जम्मू – देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को जम्मू दौरे पर पहुंचे हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा व सेना के उच्च अधिकारियों ने जम्मू एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी जम्मू आए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जमीनी हकीकत की जानकारी लेने के लिए पहुंचे। यहां से वह राजोरी के लिए रवाना हुए। रक्षा मंत्री ने राजोरी में सैनिकों को संबोधित कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने पुंछ हमले में बलिदान हुए चार जवानों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना की। राजोरी में सैनिकों को संबोधित करते…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) के आठवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज UOU शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही सामाजिक क्रियाकलापों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है जो कि अत्यंत सराहनीय है,विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण/उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएं !

Read More

हरिद्वार  – ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज बुधवार से उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत कर दी है। हरिद्वार में गंगा पूजन के साथ यात्रा शुरू की गई।इसके बाद अब बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया जाएगा। सबसे पहले वह मां यमुना के शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे। इसके साथ ही सायंकालीन पूजा और आरती में शामिल होंगे। गुरुवार को शंकराचार्य उत्तरकाशी के लिए प्रस्थान करेंगे। शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा का समापन तीन जनवरी…

Read More

गुवाहाटी  – असम के तेजपुर में बुधवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों-दफ्तरों के बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह पांच बजकर 53 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मापी गई।

Read More

हरिद्वार – ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती उत्तराखंड के चारधामों की शीतकालीन तीर्थ यात्रा की शुरुआत बुधवार से करेंगे। इस दौरान बड़कोट नगर क्षेत्र में उनका अभिनंदन व भव्य स्वागत किया जाएगा।ज्याेतिर्मठ के मीडिया प्रभारी डाॅ. बृजेश सती ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य की चारधाम की यात्रा 27 दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान मां यमुना की शीतकालीन पूजा स्थल खरसाली पहुंचेंगे। इसके साथ ही सायंकालीन पूजा और आरती में शामिल होंगे। कहा, शंकराचार्य द्वारा 2500 वर्ष पूर्व स्थापित परंपराओं का निर्वहन करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य शीतकालीन पूजास्थलों की तीर्थयात्रा कर रहे हैं। यात्रा का समापन तीन जनवरी 24…

Read More