Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतुलनीय नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण, भगवान विश्वनाथ की पावन धरा उत्तरकाशी में आयोजित रोड शो में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहेl मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विशाल संख्या में उमड़ा जनसैलाब आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास को परिलक्षित करता है। असीम प्रेम एवं स्नेह के लिए उत्तरकाशी की सम्मानित जनता का हृदयतल से कोटिशः आभार !

Read More

नई दिल्ली – स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड के 605 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 4,002 है।सुबह आठ बजे अपडेट किए गए मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे की अवधि में चार मौतें हुई हैं, इसमें दो केरल से और एक-एक कर्नाटक और त्रिपुरा से है।पांच दिसंबर, 2023 तक रोजाना सामने आने वाले मामलों की संख्या घटकर दोहरे अंक में आ गई थी लेकिन नए वैरिएंट और ठंड के बढते मौसम की वजह से मामले बढ़ने लगे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में लगभग 291 करोड़ रूपए लागत की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उत्तरकाशी जिले के विकास के लिए 57 करोड़ 38 लाख की रुपए लागत की 24 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही 45 करोड़ 37 लाख रुपए लागत की 38 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युत गृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार कार्यों का भी लोकार्पण किया।

Read More

नई दिल्ली –  सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में 2002 के दंगों के बिलकिस बानो के मामले में 11 दोषियों को छूट देने के गुजरात सरकार के फैसले को रद्द कर दिया।सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद दोषियों को अब फिर से जेल जाना होगा।बिलकिस बानो से सामूहिक बलात्कार और उसके परिवार के सात सदस्यों की हत्या कर दी गई थी। सजा में छूट को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को सुनवाई योग्य मानते हुए जस्टिस बी. वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने कहा कि गुजरात सरकार को इस मामले में दोषियों को छूट देने का कोई अधिकार…

Read More

लखनऊ – मौसम विभाग ने सोमवार रात से बुंदेलखंड व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, आठ जनवरी की रात से प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है, नौ जनवरी को लखनऊ समेत मध्य उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली में अत्यधिक घना कोहरा हो सकता है। जबकि बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा,…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से राज्य से संबंधित समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में भाजपा उत्तराखण्ड की लोकसभा योजना बैठक में सम्मिलित हुए। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन की रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त बाजपेयी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तराखण्ड के प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चंद्र बड़थ्वाल के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

Read More

देहरादून  – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार में पतंजलि गुरूकुलम् एवं आचार्यकुलम् शिलान्यास’ समारोह में पहुंचे। उन्होंने पतंजलि गुरुकुलम् की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने संबोधन में कहा कि हमारे देश में जो सिख धर्म है, वह शिष्य शब्द से ही निर्मित है। भारत में कई सारे ऐसे धर्म और संप्रदाय हैं, जो गुरुवाणी के आधार पर ही कायम है। यदि भारतीय संस्कृति जीवित है और यह सनातन बनी हुई है, तो इसकी जीवंतता को बनाए रखने में इस देश के गुरुओं का सबसे बड़ा योगदान है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि संस्कृत के संरक्षण और संवर्धन के लिए देश…

Read More

नई दिल्ली – चांद पर उतरने के बाद भारत ने एक और इतिहास रच दिया है। सूर्य मिशन पर निकला भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का आदित्य एल-1 ने अपनी मंजिल लैग्रेंज प्वाइंट-1 (एल1) पर पहुंच कर एक कीर्तिमान हासिल किया है। इसी के साथ  आदित्य-एल 1 अंतिम कक्षा में स्थापित हो गया। यहां आदित्य दो वर्षों तक सूर्य का अध्ययन करेगा और महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाएगा। इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की इसरो की इस सफलता पर पीएम मोदी ने भी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर इसरो की सराहना करते हुए लिखा…

Read More