टिहरी : ‘‘कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद टिहरी में 89 नर्सिंग अधिकारियों को वितरित किए नियुक्ति पत्र।‘‘ साथ ही स्वास्थ्य विभाग की दो योजनाओं कुल लागत धनराशि रूपये 104.58 लाख का किया गया शिलान्यास। बुधवार को जिला पंचायत सभागार बोराडी नई टिहरी में आयोजित नर्सिंग अधिकारियों को रोजगार ‘नियुक्ति पत्र वितरण समारोह‘ में पहुंचे चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, सहकारिता, उच्च शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री द्वारा जनपद टिहरी के 113 में से 89 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति…
Author: Onnu
नई दिल्ली – वाइब्रेंट गुजरात समिट राजधानी गांधीनगर में आज से शुरू हो गया हैl प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को इसका उद्घाटन कर दिया हैl यह समिट गांधीनगर में महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में हो रहा है, 10 से 12 जनवरी तक सम्मेलन के 10वें संस्करण का आयोजन हो रहा हैl इस वर्ष के सम्मेलन का विषय गेटवे टू द फ्यूचर हैl सम्मेलन में 34 देश और 16 संगठन शामिल हो रहे हैंl यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 9 जनवरी को ‘वाइब्रेंट गुजरात समिट’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने भारत आए…
नई दिल्ली – अंडमान द्वीप समूह में बुधवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.1 रही। यह सुबह करीब 7.53 पर महसूस किए गए।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार देहरादून से अयोध्या तक बस सेवा हुई प्रारंभ।यह बस देहरादून से प्रातः 11:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी व शाम 3 बजे अयोध्या से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 8 बजे देहरादून पहुंचेगी। देहरादून से अयोध्या तक संचालित इस बस सेवा का कुल किराया मात्र 1095 रुपए रखा गया है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेमनगर क्षेत्र में हुए क्लोरीन गैस रिसाव की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किए जाएं। उन्होंने उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्रों में भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो साथ ही आवासीय क्षेत्रों में इस प्रकार की नुकसानदायक गैसों के भण्डारण की भी जांच करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विशेष सतर्कता से ही ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में बी.आर.ओ महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। इस अवसर पर महानिदेशक ने बीआरओ द्वारा पिथौरागढ़ में बनाई जा रही बलुआकोट से तवाघाट और लिपुलेख से जोलिंगकोंग सड़क निर्माण के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी समय में आदि कैलाश और पार्वती कुंड आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी। राज्य में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि की संभावनाओं को दृष्टिगत राज्य सरकार आगामी 50 सालों की व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।इस अवसर पर अपर मुख्य…
नई दिल्ली -भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे।बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया।उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में…
देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक कर अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी चिन्हित मार्गों पर क्रैश बैरियर का कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण करने तथा पर्यटक स्थलों पर वाहनों की पार्किंग एवं वाहन चालकों के लिए डोरमिट्री की व्यवस्था के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को अधिक सड़क दुर्घटना क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा स्कूलों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता की जानकारी स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।…
अहमदाबाद – वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी, 2024 तक गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है। इसका विषय ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ (भविष्य का प्रवेश द्वार) है। इस वर्ष सम्मेलन में 34 भागीदार देश और 16 भागीदार संगठन भाग ले रहे हैं।मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी 10वें वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए अहमदाबाद पहुंचे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ‘तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति…
सोनीपत – सोनीपत के नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टर की मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हुआ। हादसे में कार ट्रक में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त होकर ढांचा बन गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोडक़र मौके से भाग गया।झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर…
