चम्पावत – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने चंपावत विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने अधिकारियों एवं जिलाधिकारी चंपावत को मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की हिदायत दी।उन्होंने जिलाधिकारी चंपावत को जिले में विशेष रूप से दूरस्थ एवं दुर्गम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में शहरी विकास विभाग द्वारा…
Author: Onnu
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा स्थापना और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे पीएम मोदी ने आज राम मंदिर से जुड़े कार्यक्रमों की श्रृंखला में डाक टिकट जारी किया। उन्होंने श्रीराम पर जारी टिकटों की पुस्तक भी रिलीज की। तस्वीरों के खास संकलन में अयोध्या के राम मंदिर की बारीकियों को देखा-समझा जा सकेगा। श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट और दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की यह पुस्तक डाक विभाग ने तैयार की है। इस मौके पर अपने…
उत्तरकाशी – उत्तरकाशी में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई। जिला आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
नई दिल्ली – दिल्ली में मौसम विभाग की ओर से ठंड को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज पारा गिरेगा और कोहरे के कारण भी परेशानी होगी। इस बीच कोहरे के कारण कम दृश्यता के चलते आईजीआई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई है। कुछ उड़ानें रद्द भी हो गई हैं जिससे एयरपोर्ट पर यात्री हैरान-परेशान हैं। घने कोहरे के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से दिल्ली आने वाली 18 ट्रेनें देरी से चल रही हैं।प्रादेशिक मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को पारा लुढ़केगा इस दौरान 5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री…
देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। सीएम ने न्यूनतम 1000 मेगावाट के पिट-हेड थर्मल पावर प्लांट स्थापित किए जाने के लिए उत्तराखंड को लगभग 125 मिलियन टन भंडारण क्षमता की एक कोल ब्लॉक का आवंटन करने का अनुरोध किया। सीएम ने कहा कि अनुकूल औद्योगिक नीति के कारण राज्य में तेज गति से औद्योगिक विकास हुआ है, जिसके कारण बिजली की मांग में निरन्तर वृद्वि हुई है। सर्दियों के मौसम में बिजली की कमी हो जाती है, क्योंकि कम तापमान के कारण नदियों में…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एण्ड मैनेजमेंट सेंटर (यूएलएमएमसी) के अगले 5 सालों की कार्ययोजना पर सेंटर के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालय विश्व के सबसे नए एवं ऊंचे पर्वतों में से एक है और भूस्खलन की दृष्टि से हिमालय के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों में उत्तराखण्ड शामिल है। ऐसे में उत्तराखण्ड में भूस्खलन से संबंधित शोध, अध्ययन के साथ ही उपचार के लिए एक डेडिकेटेड सेंटर बनाया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यों से जुड़े विश्व के अन्य संस्थानों के…
होशियारपुर – जालंधर-पठानकोट हाईवे पर गांव एमा मांगट के पास बुधवार सुबह करीब छह बजे पंजाब पुलिस की बस सड़क पर खड़े ट्रेलर के साथ टकरा गई। इस हादसे में पीएपी के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर घायल हैं। घायलों को मुकेरियां, दसूया और जालंधर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार, जालंधर से पीएपी जवानों को लेकर बस गुरदासपुर जा रही थी। जब वह गांव एम्मा मांगट के पास पहुंची तो घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह का सिख धर्म के उत्थान में अमूल्य योगदान है। वे साहस, करुणा और उदारता के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरू जी का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति देता है। उन्होंने समाज में अनेकता में एकता का संदेश दिया। साथ ही समाज में समानता की स्थापना कर आत्मसम्मान की भावना जागृत की।
तिरुवनंतपुरम – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल दौरे का आज दूसरा दिन है। प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह केरल के प्रसिद्ध गुरुवयूर मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री त्रिपयार श्रीराम मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। अपने केरल दौरे में प्रधानमंत्री राज्य को 4000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की सौगात देंगे।
पिथौरागढ़ – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹217.28 करोड़ की कुल 65 योजनाओं जिनमें 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं 28 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यीकरण, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य शामिल है।मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया व…
