देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भगवान श्रीराम का विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्रीराम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल सरयू नदी बहती है। सरयू नदी किनारे ही श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम जी विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के समीप करीब तीन एकड़ की भूमि पर प्रदेशवासियों के लिए भव्य उत्तराखण्ड सदन बनाया जाएगा। उत्तराखण्ड सरकार को यह जमीन…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकीय आवास पर “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना” के तहत प्रथम चरण में 241 लाभार्थी विद्यार्थियों को DBT के माध्यम से कुल ₹33 लाख से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की। इस योजना के माध्यम से प्रदेश के युवा उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित होंगे और महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या में सुधार होगा।विद्यार्थियों के हित में ऐसी योजना लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उच्च शिक्षा के साथ ही विद्यालयी छात्रों व शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए भी इसी भांति छात्रवृत्ति प्रोत्साहन योजना सरकार द्वारा…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम का अभिषेक करने वाले हैं। इससे पहले वह देशभर के मंदिरों में जा रहे हैं और पूजा कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम ने शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली स्थित रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा की।पीएम मंदिर पहुंचे तो गजराज (हाथी) ने उन्हें आशीर्वाद दिया। हाथी ने पीएम के सामने माउथ ऑर्गन बजाया। इसके बाद पीएम मंदिर में गए पूजा-अर्चना की। पीएम नरेंद्र मोदी रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा के बाद पीएम मोदी यहां मौजूद विद्वानों से कंबा रामायण के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत लांस नायक करम सिंह की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।आपने 1947 के भारत-पाक युद्ध में जिस बहादुरी के साथ अपने अद्वितीय रणकौशल का प्रदर्शन किया, वह हमारी भावी पीढ़ी को सदैव “राष्ट्र सर्वोपरि” की भावना के प्रति प्रेरित करता रहेगा।जय हिंद !
देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चमोली में सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। देश के विभिन्न राज्यों में बीआरओ द्वारा 6 सड़कों और 29 पुलो का लोकार्पण किया। जिसकी लागत कुल ₹670 करोड़ है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण के लिए उत्तराखण्ड सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सराहनीय कार्य किए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं।
बेंगलूरू – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के बेंगलूरू में अमेरिकी विमान निर्माण कंपनी ‘बोइंग के नए वैश्विक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस दौरान कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और बोइंग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे। बोइंग का यह कैंपस 43 एकड़ में फैला है और इसे बनाने में 1600 करोड़ रुपये की लागत आई है। बोइंग का यह सेंटर अमेरिका के बाहर कंपनी का सबसे बड़ा निवेश है। बेंगलूरू के बाहरी इलाके देवनहल्ली में स्थित यह हाईटेक डिफेंस और एयरोस्पेस पार्क कैंपस है। इस सेंटर से वैश्विक एयरोस्पेस और रक्षा उद्योग के लिए…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री अनुभागों का औचक निरीक्षण कर कार्यालयों की व्यवस्था, रिकॉर्ड मेंटनेस तथा स्वच्छता का जायजा लिया। अपर मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री अनुभागों के कार्यालयों को 15 फरवरी तक अपनी सभी व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के साथ ही रिकॉर्ड मेंटनेस, साफ-सफाई, पुराने एवं अनुपयोगी सामानों एवं फाइलों के ऑक्शन तथा बिडिंग के निर्देश दिए। एसीएस ने बिडिंग की व्यवस्था को प्रत्येक वर्ष नियमित रूप से करने तथा सम्बन्धित अधिकारियों को अनुभागीय कार्यालयों को कार्मिकों के लिए गरिमापूर्ण वर्क इनवाइरमेंट बनाने के साथ ही…
देहरादून – अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर उत्तराखंड सरकार ने 22 जनवरी को सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की है।इसके अतिरिक्त समस्त शैक्षणिक संस्थान (स्कूल एवं कॉलेज) दिनांक 22.01.2024 (सोमवार) को बन्द रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने भी मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को एक पत्र भी लिखा था।
अयोध्या – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का विधिवत कर्मकांड बृहस्पतिवार को गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया। शुभ मुहूर्त में दोपहर 1:20 बजे गणेश, अंबिका और तीर्थ पूजा की गई। इससे पहले 12:30 बजे रामलला की अचल मूर्ति को आसन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विराजित कराया गया। पहले दिन करीब सात घंटे तक पूजन चला। मुख्य यजमान अशोक सिंहल फाउंडेशन के अध्यक्ष महेश भागचंदका रहे।काशी के आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में पूजन प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। रामलला के अचल विग्रह को अभी ढक कर रखा गया है। आवरण 20 जनवरी को…
नई दिल्ली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट की। पीएम को उन्होंने भेंट में बागेश्वर के प्रसिद्ध ताम्र शिल्प पर आधारित उत्पाद दिए ।
