देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आगामी लोकसभा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा करते हुए शिक्षा एवं संबंधित विभागों को सभी 11729 पोलिंग स्टेशनों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, शेड, रैम्प, व्हील चेयर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्वाचन ड्यूटी में लगे कार्मिकों की स्वास्थ्य सम्बन्धित समस्याओं तथा आकस्मिक चिकित्सा उपचार की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने एक एयर एम्बुलेंस, कैशलेस उपचार की व्यवस्था, मेडिकल किट्स की उपलब्धता आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हमें केजुअल्टी फ्री इलेक्शन 2024 के विजन के…
Author: Onnu
अयोध्या – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ आज अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।मुख्यमंत्री धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या स्थित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचने पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम…
देहरादून – काठगोदाम से अमृतसर रेलवे स्टेशन के लिए ट्रेन संचालन की रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रेन संचालन की मंजूरी दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी आसानी होगी। मुख्यमंत्री ने विगत 2 दिसंबर 2023 को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर काठगोदाम से अमृतसर के मध्य सीधी रेल सेवा के संचालन का अनुरोध किया था। रेल मंत्रालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए ट्रेन संचालन को स्वीकृति दी है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्रिमंडल में सहयोगियों एवं राज्यसभा सांसद के साथ आज जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अयोध्या धाम में प्रभु रामलला के दर्शनों के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी अयोध्या धाम में प्रभु राम की पूजा-अर्चना के बाद देर शाम देहरादून लौटेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रामलला के दर्शन के पूर्व ही रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है।
नई दिल्ली – मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। रेड अलर्ट के बीच सोमवार को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर दिन भर भारी हिमपात हुआ। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश भी हुई। पंजाब और उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में भी बारिश हुई और गरज के साथ ओले पड़े।इसके अलावा पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चली और कहीं-कहीं आसमान में बादल छाए रहे। अभी दो दिन ऐसे ही हालात बने रहने की संभावना है, खासकर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कहीं बारिश,…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर वन विभाग एवं तकनीकी शिक्षा विभाग हेतु चयनित सहायक लेखाकारों एवं वन आरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और मुझे विश्वास है कि आप पूर्ण मनोयोग एवं सम्पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा करेंगे। हमारी सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन कर रही है। हम युवाओं को बेहतर रोजगार की उपलब्धता प्रदान करने हेतु संकल्पबद्ध हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर वर्चुअल माध्यम से चम्पावत में ‘हिमालयन बास्केट’ का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय लोगों द्वारा संचालित ‘हिमालयन बास्केट’ के अंतर्गत स्थानीय उत्पादों को विदेशों में निर्यात करना एवं इसके माध्यम से 200 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय है। हमारी सरकार द्वारा चम्पावत को ‘आदर्श जनपद’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए हिमालयन बास्केट को बागवानी कोल्ड स्टोर लीज पर दिया गया है। प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचारों एवं स्टार्ट अप को…
लखनऊ – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 लाख करोड़ रुपये की 14 हजार निवेश परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इससे 34 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जो यूपी को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सीएम योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है।पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने देश की एक करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाया है। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में देश की तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इससे लोगों की क्रयशक्ति बढ़ेगी।पीएम मोदी ने कहा…
देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय कार्मिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस सेवा सचिवालय कार्मिकों को नियमित रूप से सुबह कार्यालय समय पर सचिवालय कॉलोनी केदारपुरम से सुभाष रोड सचिवालय तथा शाम को वापस सचिवालय कॉलोनी तक उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर सचिवालय कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि इस बस सेवा के संचालन से देहरादून की ट्रैफिक समस्या को कम करने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक समस्या के समाधान तथा पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए लोगों की सुविधाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन…
देहरादून – मौसम के बदलते मिजाज और जलवायु परिवर्तन का सीधा असर तापमान पर पड़ रहा है। यही वजह रही कि साल में तीसरी बार रविवार को चारों धामों समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के बावजूद भी तापमान में गिरावट दर्ज नहीं हुई। उधर, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दस साल में सामान्य तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जो चिंता का विषय है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज सोमवार को भी बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। केंद्र…
