हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में ₹ 778.14 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया, जिसमें काठगोदाम रोडवेज बस टर्मिनल, आरटीओ कार्यालय व अन्य योजनाएं शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को चेक प्रदान किए गए। साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत लखपति दीदी योजना के अन्तर्गत 10 स्वयं सेवी संस्थाओं को 4 करोड़ 6 लाख 50 हजार रूपये के चेक प्रदान किए गए।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत जनपद की 40 बालिकाओं को 10-10 हजार के चेक दिए गए। समाज कल्याण…
Author: Onnu
जौनपुर – उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के बोधापुर गांव निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद यादव (55) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूदा समय में भाजपा संगठन के जिला महामंत्री थे। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। भाजपा नेता की हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। पुलिस टीम आनन-फानन मौके पर पहुंची और छानबीन कर रही है। प्रमोद यादव को अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की सुबह उनके घर के बाहर ही गोली मार दी।…
नई दिल्ली – ईडी ने कथित दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन पर पेश नहीं होने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिर से शिकायत की है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन का पालन नहीं करने के लिए ईडी की दूसरी शिकायत पर अरविंद केजरीवाल को नया समन जारी किया है। कोर्ट ने केजरीवाल को 16 मार्च को पेश होने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने पहले भी सीएम केजरीवाल के खिलाफ समन के का पालन न करने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। शिकायत भी दर्ज हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले…
रुद्रपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित नजूल भूमि का नि:शुल्क पट्टा वितरण एवं किफायती आवास आवंटन कार्यक्रम में 2600 लाभार्थियों को नजूल भूमि के पट्टे वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 403 लोगों को स्वामित्व पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 56704.93 लाख रुपए की 222 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में शक्ति वंदन अभियान के समापन अवसर पर प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा ये अभी पहला चरण है, जिसमें 2600 परिवारों को मालिकाना हक का…
पटना – पीएम मोदी ने कहा कि मोदी रिकॉर्ड संख्या में एम्स, आईआईटी बना रहा है। आज बिहार समेत पूरे देश में इथेनॉल प्लांट लगाए जा रहे हैं। एनडीए सरकार चाहती है देश के किसान समृद्ध हों। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से बेतिया के ही किसानों को 800 करोड़ से अधिक की राशि मिली है। परिवारवादियों को बेगूसराय के खाद कारखाने की चिंता नहीं हुई। मोदी ने गारंटी दी कि इसे चालू करवाने की। आज इसकी शुरुआत से कई युवाओं को रोजगार मिल रहे। आज इंडी गठबंधन के निशाने पर खुद भगवान राम भी आ गए। इंडी गठबंधन के…
देहरादून – आज मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सेतुओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग, खनन, वन एवं सिंचाई विभाग को स्पष्ट एसओपी व गाइडलाइन्स बनाने एवं लागू करवाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पुलों के निर्माण एवं मेंटेनेंस में सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सम्बन्धित विभागों सहित जिलाधिकारियों को सेतुओं के निर्माण एवं देखरेख का निरन्तर पर्यवेक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने प्रतिबन्धित क्षेत्रों में खनन रोकने हेतु सीसीटीवी लगाने के…
देहरादून – देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 7006 रुपये फ्लाइट के टिकट पर 20 मार्च तक रहेगी। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा, जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा।आज बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट से देहरादून-अयोध्या और देहरादून-अमृतसर फ्लाइट का शुभारंभ किया। फ्लाइट का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन फ्लाइट के शुभारंभ होने से तीर्थ यात्रियों व अन्य लोगों को अयोध्या, अमृतसर की आसानी से आवाजाही में मदद मिलेगी। कहा कि इसके अलावा पंतनगर…
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आज सुबह रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रोडवेज की बस और और कार की भीषण भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार की कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। कार सवार पांचों लोग चांग रोड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह भिजवा दिए हैं। पुलिस…
हैदराबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में श्री उज्जयिनी महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की।मंदिर के पुजारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवी की तस्वीर भेंट की, रात में राज भवन में रुकने के बाद पीएम मोदी ने सुबह मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद वो संगारेड्डी जिले के लिए रवाना हो गए।
देहरादून – राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर के बीएससी गृह विज्ञान विभाग में आज एक दिवसीय खाद्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर डी.पी. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों के अंदर कौशल विकास के साथ-साथ आजीविका के स्रोत का भी साधन बनते हैं। कार्यक्रम में “द दून चूल्हा” की संस्थापक कृष्णा द्वारा सेब का जैम, टमाटर का सॉस, मिक्स अचार ,लाल मिर्च का अचार एवं करेले का अचार इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। गृह विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ. डिंपल भट्ट द्वारा छात्र-छात्राओं को कौशल…
