Author: Onnu

लखनऊ  – सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक कांड के दूसरे मास्टरमाइंड रवि अत्री को यूपी एसटीएफ की टीम ने बुधवार को गौतमबुद्घनगर के थाना जेवर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ को उसके पास से तीन प्रश्न पत्र, एक मोबाइल फोन, एक पेन ड्राइव और एक मेट्रो पास बरामद हुआ है।रवि अत्री ने सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्रों को ट्रंक बॉक्स  खोलकर उसमें से पेपर निकालकर लीक किया था।बता दें कि सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश सरकार ने परीक्षा निरस्त कर दी थी और पूरे मामले की जांच यूपी…

Read More

छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के खदान में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए, पुलिस अधिकारी के अनुसार 30 से ज्यादा लोगों से भरी बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई।दुर्ग जिले के एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि घटना कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास रात करीब साढ़े आठ बजे हुई जब पीड़ित डिस्टिलरीज से काम करके घर लौट रहे थे। बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14…

Read More

 नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने डीएमआरसी को बड़ी राहत दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माना कि डीएमआरसी, दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को 8000 करोड़ रुपये देने के लिए बाध्य नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड, अनिल अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म की कंपनी है। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की क्यूरेटिव याचिका (उपचारात्मक याचिका) को मंजूरी दे दी है। याचिका में डीएमआरसी ने सुप्रीम कोर्ट से अपने पूर्व के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। डीएमआरसी की याचिका…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति अनियमितता मामले में उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने और कोर्ट के फैसले खिलाफ के खिलाफ बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। बीते मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी की गिरफ्तारी की चुनौती देने वाली याचिका को सुनवाई करते हुए तथ्यों के आधार पर खारिज कर…

Read More

रोहतास-  बिहार में रोहतास जिले के एक घर में आग लगने से 6 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना रोहतास जिला के कछवा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की है। बताया जाता है कि आग लगने की घटना में तीन बच्चे और तीन महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई। आग लगते ही आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना देते हुए आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। घटना में एक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। उन्हें सासाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक, आग…

Read More

नई दिल्ली – शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने कहा कि याचिका जमानत के लिए नहीं है। याचिका में याचिकाकर्ता ने हिरासत को गलत बताया है। फैसला सुनाते हुए जस्टिस स्वर्ण कांत शर्मा ने याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि दस्तावेज के मुताबिक केजरीवाल साजिश में शामिल हैं। गवाहों पर शक करना कोर्ट पर शक करने जैसा है। मुख्यमंत्री को विशेषाधिकार नहीं है। जांच, पूछताछ से सीएम को छूट नहीं मिलेगी। कोर्ट ने…

Read More

उत्तरकाशी – विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा…

Read More

नई दिल्ली – मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खतरे की आशंका को देखते हुए केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त को हथियारबंद कमांडो से लैस जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का फैसला किया है। खुफिया एजेंसियों की ओर से जारी किए गए अलट के बाद यह कदम उठाया गया है। चुनाव आयोग से जुड़े सूत्रों की मानें तो राजीव कुमार के खिलाफ दुश्मन देश साजिश रचने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद ही उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए केंद्रीय…

Read More

हरिद्वार – नानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह  की गोली मारकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह को उत्तराखंड एसटीएफ और हरिद्वार पुलिस ने थाना भगवानपुर क्षेत्र में मुठभेड़ में मार गिराया है। हत्यारे का दूसरा साथी फरार हो गया है और उसकी तलाश में एसटीएफ और पुलिस जुटी हुई है।  28 मार्च की सुबह नानकमत्ता में डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की बाइक सवार दो शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने एएनआई को बताया कि एक लाख रुपये का इनामी शूटर अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू मारा गया,…

Read More

नैनीताल – रामनगर के गर्जिया मंदिर परिसर में अचानक आग लग गई। आग लगने से गर्जिया मंदिर परिसर में लगाए गए प्रसाद की दुकानें जलकर राख हो गई। इस दौरान भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

Read More