नई दिल्ली – दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जारी समन को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दिया है। साथ ही याचिकाकर्ता पर जुर्माना भी लगाया गया है। हाईकोर्ट ने सभी आपराधिक मामलों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की।कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। दिल्ली के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने आदेश पारित करते हुए कहा कि कोर्ट उच्च पद पर…
Author: Onnu
जम्मू – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और इसे भारत की वीरता और बहादुरी की राजधानी बताया। उन्होंने लद्दाख में सियाचिन ग्लेशियर के कुमार पोस्ट पर तैनात सशस्त्र बल के जवानों से भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ मिठाइयों का आदान-प्रदान भी किया।इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा, ‘दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन ग्लेशियर पर आप जिस तरह से देश की रक्षा करते हैं, उसके लिए मैं आपको बधाई देता हूं। सियाचिन की भूमि कोई सामान्य भूमि नहीं है। यह देश की संप्रभुता और दृढ़ता का प्रतीक है।’ राजनाथ…
पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के चमाली रोड में सोमवार तड़के एक जीप अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जीप में आठ लोग सवार थे। इनमें से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग शादी-बरात में छलिया नृत्य करते थे। पिथौरागढ़ से शादी के बाद घर को वापस जा रहे थे। मृतकों के नाम- 1- पवन कुमार (37) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी रावल पिथौरागढ़ 2- अंगद कुमार (30) पुत्र जगत राम निवासी डूंगरी…
देहरादून – चारधाम यात्रा के लिए इस बार तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का रिकॉर्ड टूट रहा है। सात दिन में पंजीकरण की संख्या 12.48 लाख पहुंच गई, जबकि पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण किया था।चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। इसकी तस्दीक पंजीकरण के आंकड़े कर रहे हैं। पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए 15 अप्रैल से पंजीकरण शुरू किया था। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के…
टिहरी – ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर रविवार दोपहर एक कार और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। वहीं, बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। वह सब सुरक्षित हैं।जानकारी के अनुसार, घटना दोपकर करीब ढाई बजे की है। कंडीसौंण के पास पन्याली में उत्तरकाशी से देहरादून जा रही कार UK10/9596 की हरिद्वार से उत्तरकाशी जा रही बस UK07PC/0490 की आमने सामने से टक्कर हो…
नई दिल्ली – जनपथ गोल चक्कर स्थित निर्माणाधीन वायु सेना भवन में रविवार शाम अचानक आग लग गई। घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को दी गई। आग इतनी भयानक थी कि बड़ी-बड़ी लपटें नजर आ रही थी। देखते ही देखते आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। रकाबगंज से दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के लिए गोल चक्कर से गुजरने वाले यातायात की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया। घटना में किसी भी…
प्रयागराज – यूपी बोर्ड के दसवीं और 12वीं का परिणाम जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने प्रयागराज स्थित मुख्यालय में इसकी घोषणा की। झांसी में हाईस्कूल में कशिश और इंटरमीडिएट में हरिदत्त ने जिला टॉप किया है। हाईस्कूल के उत्तीर्ण प्रतिशत में जिले का 44वां और इंटरमीडिएट में 72वां स्थान आया है। सरस्वती बाल विद्या मंदिर की कशिश पाल 96 फीसदी अंक लाकर हाईस्कूल की जिला टॉपर बनी हैं। वहीं, 95.83 प्रतिशत अंक पाकर ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल के आशीष कुमार और सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज केकेपूरी की प्रतिभा कुशवाहा दूसरे, 95.67…
नई दिल्ली – दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की अंतरिम जमानत याचिका वापस ली। सिसोदिया के वकील ने कहा अदालत नियमित जमानत पर फैसला कोर्ट सुरक्षित कर चुकी है, इसलिए वह अंतरिम जमानत की याचिका वापस ले रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।सिसोदिया की जमानत का विरोध करते हुए सीबीआई ने कहा पूरी सोसायटी आर्थिक अपराधों से पीड़ित है, इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक बार कहा था कि भ्रष्टाचार समाज के लिए कैंसर है, अगर जमानत दी गई तो सिसोदिया आगे की जांच और गवाहों…
मैनपुरी – मैनपुरी के भोगांव में शनिवार सुबह भीषण सड़क हादसे में चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 24 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया गया है कि ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। ट्रॉली में महिलाएं और पुरुष सवार थे जो नामकरण संस्कार से शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। इस तरह हुआ हादसा चालक ने ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और लाइट की मरम्मत करने लगा। तभी पीछे से आ…
नई दिल्ली – बाबा रामदेव ने कोविड महामारी के दौरान एलोपैथिक दवाईयों को लेकर की गईं कथित टिप्पणियों के मामले में आपराधिक कार्रवाई पर रोक की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की हुई है। शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव को उनके खिलाफ शिकायत करने वाले सभी शिकायतकर्ता को मामले में पक्षकार बनाने का निर्देश दिया है। पटना और रायपुर के आईएमए ने साल 2021 में बाबा रामदेव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि बाबा रामदेव की कथित टिप्पणियों से लोगों को एलौपैथिक दवाईयों से मोहभंग…
