Author: Onnu

देहरादून  – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत व्यावसायिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर परिवीक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र और पदक प्रदान किये। राष्ट्रपति ने भारतीय वन सेवा के 2022 बैच के सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे इस बैच में 10 महिला अधिकारी देखकर बेहद खुशी हुई। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज के प्रगतिशील बदलाव की प्रतीक हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये अधिकारी अपने इस अप्रतिम दायित्व के प्रति सजग और सचेत होंगे एवं पूर्ण निष्ठा से अपने उत्तरदायित्वों…

Read More

नई दिल्ली – लोकसभा चुनाव के प्रचार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में ‘आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 2024’ (सीडीआरआई) को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में सीडीआरआई की वृद्धि प्रभावशाली रही है। इस दौरान पीएम मोदी ने प्राकृतिक आपदाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि यह लगातार और अधिक गंभीर होती जा रही हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का ध्यान वैश्विक दक्षिण पर है। पीएम मोदी ने किया सम्मेलन को संबोधित सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हम 2019 से एक लंबा सफर तय कर चुके…

Read More

जम्मू कश्मीर  – उत्तरी कश्मीर के जिला बांदीपोरा के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिले के अरगाम इलाके के रंजी के जंगली इलाकों में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक गोलीबारी में दो जवान घायल हुए हैं। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Read More

नई दिल्ली – दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनावी शोर बुधवार की शाम थम जाएगा। इसके बाद कोई सार्वजनिक सभा नहीं होगी और प्रत्याशी और उनके स्टार प्रचारक अगले 48 घंटे तक घर-घर जाकर वोट मांग सकेंगे। दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 88 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेत्री हेमा मालिनी, रामायण सीरियल के राम अरुण गोविल समेत 1,206 प्रत्याशी मैदान में हैं।पहले चरण के कम मतदान को देखते हुए चुनाव आयोग ने अपने कर्मियों को लोगों को मतदान के लिए…

Read More

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में वनाग्नि की रोकथाम के लिए मुख्य सचिव को समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में वनाग्नि की दृष्टि से समय बहुत चुनौतीपूर्ण हैं। ऐसे में इसकी रोकथाम के लिए तत्काल समुचित व्यवस्थाएं करने के निर्देश उन्होंने मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही  विभागीय अधिकारी बेहतर तालमेल से कार्य करें ताकि इस तरह की घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। सभी संबंधित विभागों की बैठक कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।इस कार्य…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत सात मई तक के लिए बढ़ गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाला से संबंधित ईडी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और बीआरएस नेता के कविता और चनप्रीत सिंह की न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को अंतरिम जमानत की मांग करने वाले को फटकार बीते सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने आबकारी नीति व अन्य मामलों में मुख्यमंत्री केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने की मांग करने वाले कानून के छात्र के प्रति कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत…

Read More

नई दिल्ली – पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान योग गुरु रामदेव और आचार्य बालकृष्ण  मौजूद रहे। कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन को फटकार लगाते हुए कहा कि वह पतंजलि पर अंगुली उठा रहा है, जबकि चार अंगुलियां उन पर इशारा कर रही हैं। बता दें, इस मामले में अगली सुनवाई 30 अप्रैल को होगी।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एफएमसीजी भी जनता को भ्रमित करने वाले भ्रामक विज्ञापन प्रकाशित कर रहे हैं, जिससे विशेष रूप से शिशुओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके उत्पादों का उपभोग करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य…

Read More

कन्नौज  – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर तोड़कर बस दूसरी तरफ से जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में बस में सवार 40 लोग समेत ट्रक चालक व परिचालक घायल हो गए। गोरखपुर से दिल्ली जाते समय ठठिया के 208 किमी प्वाइंट पर पिपरौली गांव के पास बस हादसे की शिकार हो गई। चालक को नींद आने से बस डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड में चल रहे ट्रक में सामने से टकरा गई।इससे बस सवार यात्रियों समेत ट्रक चालक व परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया है। जहां चार लोगों…

Read More

 नई दिल्ली – दुनिया में सेनाओं और हथियारों पर खर्च करने के मामले में भारत चौथा बड़ा देश है। कुल 10 देशों ने सैन्य हथियारों पर बेतहाशा खर्च किया है। इसमें अमेरिका शीर्ष पर है। स्वीडन के स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) ने जारी रिपोर्ट में इसका खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में इस वक्त हथियारों, गोला-बारूद और दूसरे सैन्य साजो-सामान पर विभिन्न देश जितना धन खर्च कर रहे हैं, उतना इससे पहले कभी नहीं हुआ।रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में सैन्य खर्च 2022 के मुकाबले 6.8 फीसदी बढ़कर 24.4 खरब डॉलर पर पहुंच गया। जबकि, 2022…

Read More

 देहरादून – उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी सोमवार को केदारनाथ धाम पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही मास्टर प्लान के फेस दो के तहत 21 प्रोजेक्टस की प्रगति की समीक्षा भी की। बता दें कि आगामी 10 मई से केदारनाथ यात्रा शुरू होनी है। जिसके चलते यहां लोक निर्माण विभाग द्वारा केदारनाथ तक पहुंचने के लिए गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बर्फ सफाई का काम किया जा रहा है। केदारनाथ में अधिकांश पुनर्निर्माण कार्य स्थल बर्फ से ढके हुए हैं। ऐसे में अब जिला प्रशासन यात्रा शुरू होने से पहले रास्ता…

Read More