Author: Onnu

देहरादून – शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर उनके घर भनियाववाला पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। इस दौरान सैकड़ों लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला सहित ग्रामीणों ने नम आंखों से दी शहीद मेजर को श्रद्धांजलि दी।शहीद मेजर प्रणय नेगी का पार्थिव शरीर हरिद्वार ले जाया गया। देहरादून जिले के भानियावाला के संगतियावाला गांव निवासी एक मेजर लेह में हाई एटीट्यूड पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। मेजर के शहीद होने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। 18 आर्टिलरी बटालियन में तैनात सुदर्शन नेगी…

Read More

दरभंगा – दरभंगा जंक्शन के निकट दरभंगा सीतामढ़ी रेलखण्ड के कंगवा गुमटी पर एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस कारण करीब पांच घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है। बुधवार मध्य रात्रि को मालगाड़ी का सन्टिंग किया जा रहा था। इस दौरान कंगवा गुमटी संख्या एक पर मालगाड़ी की तीन बोगी बेपटरी हो गई। घटना इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और तीनों बोगी को पटरी पर लाने के कोशिश में जुट गई।घटना की जानकारी मिलते ही समस्तीपुर मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव भी दरभंगा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज सचिवालय में आयोजित बैठक में सम्बन्धित अधिकारियों को राज्य के जलस्रोतों, नदियों, सहायक नदियों, धाराओं के पुनर्जीवीकरण हेतु जिलावार योजना के स्थान पर Holistic and Integrated पर कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य में जल संरक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 10 Critical सूख रहे स्प्रिंग तथा जिलें में 20 Critical सूख रहे जलधाराओं/सहायक नदियों के चिन्हीकरण के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने प्रत्येक जिले में दीर्घ अवधि के योजना के तहत एक नदी के पुनर्जीवीकरण की…

Read More

 नई दिल्ली – भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के मामले में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल भारतीय नौसेना ने पनडुब्बी रोधी मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम डीआरडीओ ने नौसेना के लिए ही विकसित किया है। भारतीय नौसेना ने बुधवार को ओडिशा में बालासोर के तट पर सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया।

Read More

देहरादून – देहरादून में रानीपोखरी ग्राम पंचायत के प्रधान सुधीर रतूड़ी को 27 अप्रैल को काठमांडू(नेपाल) में प्रौद्योगिकी उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से नवाजा गया। स्थानीय लोगों और आसपास के गांव के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने उनके आवास व पंचायत घर जाकर प्रधान को फूल मालाएं पहनाई। उनके आवास से लेकर पंचायत घर रानीपोखरी तक बैंड-बाजे के बीच लोगो ने उनका स्वागत किया।ग्राम प्रधान को यह पुरस्कार समाजसेवा के क्षेत्र और उनकी ग्राम सभा में बेहतर कार्य करने पर दिया गया है। ग्राम प्रधान रतूड़ी ने कहा कि उन्होंने रानीपोखरी में स्वच्छता, साक्षरता, पंचायत की आय बढ़ाने और मूलभूत समस्याओं को…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी मिली है। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल हैं।दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी…

Read More

 देहरादून – परिवहन विभाग ने चारधाम यात्रा के लिए एक चेकपोस्ट बदल दी है। सभी चेकपोस्ट पर बुधवार से पीआरडी जवान, आउटसोर्स कर्मचारी ड्यूटी शुरू कर देंगे। परिवहन मुख्यालय ने जिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, वह आठ मई से तैनात हो जाएंगे। कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टरवार चलेगी। परिवहन आयुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी ने चारधाम यात्रा चेकपोस्ट के लिए सभी कर्मचारियों, अधिकारियों की रोस्टरवार ड्यूटी का आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत आठ मई से 18 मई का एक रोस्टर है, जबकि दूसरा रोस्टर 19 मई से 29 मई तक चलेगा। परिवहन विभाग ने पीआरडी और संविदा…

Read More

नई दिल्ली – वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद त्रिपाठी ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। 40 साल से ज्यादा के अपने करियर में त्रिपाठी ने कई महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी संभालने से पहले त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे। आईएनएस विनाश की संभाल चुके हैं कमान नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के…

Read More

नई दिल्ली – केरल के कन्नूर में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार की रात को कन्नापुरम इलाके में घटी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।  मृतकों की पहचान कालीचनदुक्कम निवासी 59 वर्षीय केएन पद्मकुमार, भीमनदी निवासी चुरीक्कट्ट सुधाकरन, 35 वर्षीय अजीता, 65 वर्षीय कोझुम्मल कृष्णन और नौ वर्षीय आकाश के तौर पर की गई है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार…

Read More

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय की फटकार के बाद उत्तराखंड सरकार ने दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के 14 उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सरकार ने एक हलफनामा दाखिल कर शीर्ष अदालत के समक्ष कहा है कि उत्तराखंड राज्य लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने 15 अप्रैल को निलंबन संबंधी आदेश जारी किया। यह हलफनामा प्राधिकरण की ओर से इसके संयुक्त निदेशक मिथिलेश कुमार ने दायर किया है।राज्य सरकार ने जिन उत्पादों के विनिर्माण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, उनमें स्वसारि गोल्ड, स्वसारि वटी, ब्रोंकोम, स्वसारि प्रवाही, स्वसारि अवलेह, मुक्ता वटी एक्स्ट्रा पावर, लिपिडोम,…

Read More