Author: Onnu
कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को दी शिकस्त। खटीमा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम राउंड की मतगणना पूरी हो गई है कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन चंद कापड़ी ने भाजपा के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 6951 मतों से शिकस्त दी। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 एवं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।
Uttarakhand Chunav Results: लगातार पीछे चल रहे सीएम पुष्कर धामी, कांग्रेस की बढ़ती जा रही लीड खटीमा सीट पर 8 चरणों की मतगणना पूरी हो गई है. अब तक बीजेपी के सीएम पुष्कर धामी को 28317 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 34866 वोट मिले हैं. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस को 6549 की लीड मिल रही है.
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की घोषणा कर दी गई है। भगवान शिव को समर्पित इस धाम के कपाट विधि-विधान एवं पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के साथ 6 मई, 2022 को प्रातः 06:25 बजे खोले जाएंगे। #kedarnath #kedarnathdham #chardham
यूक्रेन में फ़सें हज़ारों छात्र रोमानिया बॉर्डर पहुँचे
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और निशंक की 45 मिनट बंद कमरे में हुई मुलाक़ात । उत्तराखंड चुनाव के परिप्रेक्ष्य में यह मीटिंग काफ़ी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । 10 मार्च को उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव का परिणाम घोषित होंना है । राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विस्तार से एक एक सीट का विश्लेषण किया । मुलाक़ात के बाद निशंक काफ़ी संतुष्ट नज़र आए ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट रविवार सुबह हैक हो गया। हालांकि, कुछ समय बादही इसे रीस्टोर कर लिया गया। हैकर्स ने ट्वीट में लिखा , “सॉरी मेरा, अकाउंट हैक हो गया। यहां रूस को दान करने के लिए क्योंकि उन्हेंमदद की जरूरत है।” हैकर्स ने प्रोफाइल का नाम बदलकर ICG OWNS INDIA भी कर दिया था। अब ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं।
क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को फिर से कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप रहा है बीजेपी अलाकमान ? स्वास्थ्य कारणों के चलते निशंक कोई बड़ी जिम्मेदारी अभी तक नहीं ले रहे थे, लेकिन अब वे पूरी तरह से स्वस्थ है ऐसे में पार्टी अपने इस सबसे महत्वपूर्ण नेता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकती है।
यूक्रेन से सुरक्षित निकलने के बाद रोमानिया पहुंचे 219 भारतीय छात्रों को लेकर एय़र इंडिया की फ्लाइट (Air India Flight) मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंच गई है. इस फ्लाइट ने रोमानिया से उड़ान भरी थी, क्योंकि रूस के हमले के कारण यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद है. यह उड़ान सुरक्षित मुंबई पहुंच गई है. यूक्रेन (Ukraine Crisis) से जब भारतीय छात्र मुंबई पहुंचे तो केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खुद उनकी अगवानी की और हालचाल जाना. गोयल ने कहा कि पीएम मोदी ने शुरुआत से ही इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाई. विदेश मंत्रालय और दूतावासों के जरिये सैकड़ों भारतीय छात्र सुरक्षित आ चुके हैं,…
