Author: Onnu

इंदौर – इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। बुधवार देर रात दो वाहनों की टक्कर के बाद आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शख्स के घायल होने की खबर है। हादसे के बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने बताया कि इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाटाबिल्लौद के पास एक जीप की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) रूपेश कुमार द्विवेदी ने बताया, हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। जानकारी के मुताबिक दर्दनाक सड़क…

Read More

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस-प्रशासन को बिना पंजीकरण के धामों की यात्रा करने वालों को सख्ती से सीधा चेकिंग बैरियर से वापस भेजने के निर्देश दिए। सचिव मुख्यमंत्री एवं महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने आईटीबीपी मातली में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान सचिव मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा कंट्रोल रूम, आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम के फोन नम्बरों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करें।सचिव मुख्यमंत्री ने यमुनोत्री धाम में बिना पंजीकरण के डंडी-कंडी,…

Read More

 गंगोत्री – अहमदाबाद गुजरात से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। गंगोत्री धाम की ओर जाते हुए सोनगाड़ के पास ब्रेक फेल होने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यातायात निरीक्षक राजेन्द्र नाथ के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। वाहन में चालक सहित 18 लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। आठ लोगों को हल्की चोटें आई हैं।  तीर्थयात्री 1-    विशाल परादिया (16)…

Read More

नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत एक मामले में न्यूजक्लिक के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया। इसके साथ ही जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने उन्हें जल्द रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि न्यूजक्लिक पर भारत की संप्रभुता को बाधित करने और देश के खिलाफ असंतोष पैदा करने के लिए चीन से धन लेने का आरोप लगाया गया था। समाचार पोर्टल के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुरकायस्थ पर 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान चुनावी प्रक्रिया में व्यवधान पहुंचाने के लिए ‘पीपल्स अलायंस…

Read More

भोपाल  – ग्वालियर राजघराने की राजमाता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं। माधवी राजे लंबे समय से बीमार चल रही थी। 15 फरवरी को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था और तब से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। दिल्ली के एम्स से जुड़े सूत्रों ने कहा कि माधवी राजे ने सुबह 9:28 बजे अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिन से वह वेंटिलेटर पर थीं और जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही थीं। उन्हें 15 फरवरी को एम्स में भर्ती किया गया था।…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली शराब नीति में हुए कथित घोटाले में आज पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 30 मई तक के लिए बढ़ा दी है। कोर्ट ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से संबंधित सीबीआई के मामले में आरोप पर बहस 30 मई के लिए स्थगित कर दी। मनीष सिसोदिया और हिरासत में बंद अन्य आरोपियों की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई।

Read More

राजस्थान: झुंझुनू के हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट टूटने के बाद फंसे 14 अधिकारियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया है। सभी अधिकारियों को जयपुर के अस्पताल रेफर कर दिया गया है। झुंझुनू सरकारी अस्पताल शीशराम के नर्सिग स्टॉफ ने बताया कि किसी अधिकारी के हाथ में फ्रैक्चर है तो किसी के पैर में फ्रैक्चर है। तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे है। सीढ़ी के माध्यम से सभी अधिकारियों को खदान के अंदर से रेस्क्यू किया गया था।मंगलवार को लिफ्ट टूटने की वजह से सभी अधिकारी 1800 फीट से अधिकर गहरी खदान में…

Read More

 नई दिल्ली – पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को हलफनामा दाखिल करने के लिए समय भी दिया है। इस हलफनामे में पतंजलि को यह बताना है कि उसने भ्रामक विज्ञापनों और उन दवाओं को वापस लेने के लिए क्या कदम उठाए हैं, जिनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। भ्रामक विज्ञापन पर सेलिब्रिटी के खिलाफ भी होगी कार्रवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने…

Read More

  नई दिल्ली – सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिका में पीएम मोदी पर नफरत भरे भाषण देने का आरोप लगाते हुए उनके चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिका में पीएम मोदी के खिलाफ नफरती भाषण देने और चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए थे। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस एस सी शर्मा की पीठ ने याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकरण के सामने अपनी शिकायत करने का निर्देश दिया। याचिका फातिमा नाम की महिला ने वकील आनंद एस जोंधाले के…

Read More

उत्तरकाशी – यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार पहुंचे तीर्थयात्रियों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खासकर दो दिन से रिकॉर्ड भीड़ जुटने से धामों में मंदिर समिति ने देर रात तक यात्रियों को दर्शन कराया है। करीब 6 किमी पैदल दूरी तय कर यमुनोत्री धाम में रिकॉर्ड यात्री दर्शन को पहुंच रहे हैं। यमुनोत्री धाम में 2023 में 28 मई को सर्वाधिक 12,045 तीर्थयात्री पहुंचे थे, जो पिछले कई सालों बाद रिकॉर्ड बना था। लेकिन इस साल गत दिवस यमुनोत्री में 12,148 तीर्थयात्रियों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना है। यमुनोत्री में दर्शन को तीर्थयात्रियों की भीड़…

Read More