Author: Onnu

चमोली – उत्तराखंड में बर्फबारी और बारिश के बीच चमोली जिले के मलारी में हिमस्‍खलन की घटना सामने आई है। आज जोशीमठ से 100 किमी आगे हिमस्खलन की घटना हुई है। ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ नज़र आया। ये नाला भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर की सड़क पर है।ग्लेशियर टूटने से चारों ओर बर्फ का धुआं उठा। मलारी में ग्लेशियर टूटने से हिमस्‍खलन  हुआ है। जिसके बाद से यहां अफरातफरी का माहौल है। आपको बता दें घटना के बाद से आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में है और हिमस्‍खलन  की घटना की जानकारी जुटाने में लग गया…

Read More

देहरादून – जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जनसुनवाई में आज 79 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर मामले भूमि से संबंधित प्राप्त हुए इसके अतिरिक्त पेंशन, सड़क, आपदा, कोविड के दौरान राशन का भुगतान, शस्त्र लाइसेंस, गुमशुदा की तलाश करवाने, रास्ते पर गैराज बनाने, खोए हुए फोन को वापस दिलाने, जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच कराने आदि शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई के दौरान आज धर्मपुर निवासी फरयादी श्रीमती परीक्षा ने भूमि पर कब्जा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों द्वारा भूमि पर अवैध कब्जा किया…

Read More

लखनऊ – यूपी विधान परिषद की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को मतदान होगा। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी रत्नेश सिंह ने बताया कि 39 जिलों में मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 44 प्रत्याशी और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। दो फरवरी को मतगणना बरेली, झांसी, गोरखपुर एवं कानपुर में सुबह आठ बजे से होगी।शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 238 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में एक-एक प्रेक्षक भी तैनात किए…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित पॉली हाउस में उगाई हुई सब्जियों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी 2 वर्षों में नाबार्ड के सहयोग से राज्य में 50 हजार पॉली हाउस बनाने और इससे किसानों को लाभान्वित करने का है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान, देहरादून में संस्थान एवं समाज कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय अधोईवाला के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की MannKiBaat सुनी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि MannKiBaat कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों को वैश्विक पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रस्ताव पर ही संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा हर साल 21 जून…

Read More

देहरादून – सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लेते हुए पटवारी भर्ती के बाद अब AE और JE की परीक्षा की भी जाँच करने के आदेश दे दिए हैं। सीएम पुष्कर धामी ने साफ कहा की इस मामले में मेरे पास शिकायत आई थी, जिसके बाद मैंने इसकी जाँच के आदेश भी दे दिए हैं।

Read More

देहरादून – उत्तराखंड में गिरोह बनाकर पशुओं का अवैध रूप से परिवहन और उनकी तस्करी करने वालों के विरूद्ध अब गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत सख्त कार्यवाही की जाएगी। DGP अशोक कुमार ने सभी जनपद प्रभारियों को गौवंश संरक्षण अधिनियम 2007 से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत भी कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है।

Read More

देहरादून- आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राज्य में महिलाओं को सरकारी नौकरी में (Reservation) 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किये जाने पर भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा, विभिन्न सामाजिक संगठन, बड़ी संख्या में मौजूद छात्राओं ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कोई राज्य और समाज तभी विकसित हो सकता है, जब हमारी मातृशक्ति सशक्त हो। राज्य में महिलाओं को नौकरी में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण (Reservation) को बरकरार रखने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये गये।…

Read More

देहरादून – राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से आज राष्ट्रपति भवन में उत्तराखण्ड सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक एवं झांकी के टीम लीडर के.एस.चौहान के नेतृत्व में 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर प्रदर्शन हेतु चयनित उत्तराखण्ड की झांकी के कलाकारों ने भेंट की।

Read More

देहरादून – भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 29 जनवरी से ऋषिकेश में रायवाला स्थित द वुड्स रिसोर्ट में आयोजित होने जा रही है। पार्टी राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में होने वाली बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट करेंगे। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश महामंत्री कार्यालय प्रभारी आदित्य कोठारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, कार्यसमिति में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जिनमें सशक्त मंडल, सक्रिय बूथ एवं पन्ना समिति के…

Read More