Author: Onnu

पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरिद्वार सांसद डॉ निशंक ने कहा क़ि वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु मोदी सरकार द्वारा लाया गया यह बजट, एक दूरदर्शी बजट है, जो अमृत काल में एक नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों का जीवन बेहतर और खुशहाल करेगा एवं जो भारत की अर्थव्यवस्था का स्केल बदलने वाला बजट साबित होगा। उन्होंने आगे बताया क़ि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही स्वतंत्रता के 100वें वर्ष के नए भारत की नींव डालेगा। इसके लिए डॉ निशंक ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और माननीय वित्त मंत्री…

Read More

 नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल गर्मियों में अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, यात्रा की तारीखों को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है और दोनों देशों के अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को अमेरिका यात्रा का निमंत्रण भेजा गया है। दोनों देशों के प्रशासन ने इस निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार भी कर लिया है। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के अधिकारी जून-जुलाई की उपयुक्त तारीखों पर चर्चा कर रहे हैंl

Read More

नई दिल्ली – इंडिगो बुधवार से दिल्ली-इस्तांबुल मार्ग पर चौड़े आकार वाले बोइंग 777 विमानों का संचालन शुरू करेगी। यह जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने दी। गुरुग्राम स्थित मुख्यालय वाली इंडिगो 16 से अधिक सालों से अब तक सिर्फ संकरे आकार वाले इकोनॉमी श्रेणी के विमानों का ही संचालन करती रही है। अब इसके बेड़े में पहली बार एक जोड़ी चौड़े आकार वाले विमान शामिल किए जा रहे हैं। एयरलाइन के अधिकारियों ने कहा, बोइंग 777 विमान में इकोनॉमी और बिजनेस दोनों श्रेणियां उपलब्ध होंगी। इसमें 400 यात्रियों की बैठने की क्षमता है। चौड़े आकार वाले विमानों से भारत और तुर्की…

Read More

नई दिल्ली – भारत-ऑस्ट्रेलिया संस्थान ने एक नए रक्षा कार्यक्रम की घोषणा की।सात फरवरी को कैनबरा में लॉन्च किया जाएगा। कार्यक्रम का नेतृत्व सुरक्षा और भू-राजनीति निदेशक डेविड ब्रूस्टर करेंगे। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस संबोधित करेंगे। ऑस्ट्रेलिया ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यह सुरक्षा कार्यक्रम दोनों देशों के साथ-साथ हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भू-राजनीतिक विकास के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा, रक्षा, विदेश नीति और रणनीतिक मामलों पर केंद्रित है। व्यापक रणनीतिक साझेदारी (सीएसपी) और टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय संवाद के तहत दोनों देशों ने एक स्थिर, शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी क्षेत्र बनाने तथा बहुपक्षीय संस्थानों के…

Read More

देहरादून – प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपना जन्मदिवस सेवा दिवस के रूप में मनाया। मंत्री जोशी ने जन्मदिवस सर्वप्रथम राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एन.आई.वी.एच) में दिव्यांग बच्चों के साथ कैक काटकर अपना जन्म दिवस मनाया। मंत्री जोशी ने कहा कि दिव्यांग बच्चों से मिलकर और इनके साथ अपनी खुशी बाटने से आत्मीय शांति और संतोष का अनुभव होता है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जोशी बच्चो को संबोधित करते समय भावुक हो गए। मंत्री ने कहा कि उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता और वह गरीबों के दर्द को बखूबी समझते हैं। मंत्री ने…

Read More

नई दिल्ली – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि देश में अमृतकाल का 25 वर्ष का कालखंड, स्वतन्त्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है और हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुड़ा हो और जिसमें आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो। राष्ट्रपति ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ही महीने पहले देश ने अपनी आज़ादी के 75 वर्ष पूरे करके अमृतकाल में प्रवेश किया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के…

Read More

देहरादून – प्रदेश के पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना आवेदन की तिथि को 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रदेश के प्रदेश के पंचायती राज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव हरिश्चंद्र सेमवाल को नंदा गौरा देवी कन्या धन योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 को अतिरिक्त 01 माह की अवधी तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात…

Read More

नई दिल्ली – पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर में सोमवार को हुए हमले की भारत ने कड़ी निंदा की है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने पेशावर में हुए हमले को लेकर कहा कि ‘भारत कल पेशावर में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है। हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं, जिसने इतने लोगों की जान ले ली है।’ उन्होंने एत ट्विटर पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।  पेशावर में सोमवार को हुए धमाके में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 90 पहुंच गई है।…

Read More

नई दिल्ली – संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आर्थिक सर्वेक्षण (इकोनॉमिक सर्वे) पेश करेंगी। इस आर्थिक सर्वेक्षण में देश की अर्थव्यवस्था का लेखा-जोखा मिलेगा। आपको बता दें कि हर साल बजट से ठीक एक दिन पहले देश में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। इसमें अर्थव्यवस्था के प्रमुख घटक की ग्रोथ रफ्तार, और चिंता के बारे में विस्तृत ब्योरा पेश किया जाता है। संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश हो जाने के बाद दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर डॉ. वी अनंत नागेश्वरन…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने से पूरे देश मे एक सुखद संदेश गया और उन दलों को भी करारा जवाब मिला जो असर यह कहते सुने जाते थे कि इससे कोई फर्क नही पड़ा। उन्होंने कहा कि इसी का नतीजा है कि धारा 370 हटने से जो वातावरण बना उससे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गयी। धामी ने कटाक्ष किया कि जिनकी सरकारों में संगीनों के साये में तिरंगा फहराया जाता था वहां आज सकुशलता से यात्रा से सार्वजनिक राजनैतिक कार्यक्रम आयोजित और सम्पन्न…

Read More