Author: Onnu

नई दिल्ली – भारत ने भूकंप की मार झेल रहे तुर्किये को भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप भेज दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से की गई घोषणा के कुछ घंटों बाद ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप तुर्किये को भारतीय वायु सेना के विमान से भेजी है। दरअसल, तुर्किये और सीरिया में घातक भूकंपों के कारण अब तक 4,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। बीते दिन तुर्किये में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए थे। भारत की ओर से भेजी राहत सामग्री की खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल…

Read More

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पहुंचे। भाजपा संसदीय दल की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूनियन बजट 2023 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अर्जुन राम मेघवाल भाजपा संसदीय दल की बैठक में पहुंचे।

Read More

देहरादून- प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति सतपाल महाराज ने सोमवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। ज्ञात हो कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का अभी हाल ही में घुटने का ऑपरेशन…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में देहरादून में यातायात संकुलन को कम करने हेतु सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक करते हुए कहा कि ट्रैफिक कंजेशन को कम करने के लिए संस्थागत तंत्र बनाया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि शहर के यातायात संकुलन को कम करने की दिशा में लगातार अनुश्रवण प्रणाली की देखरेख के लिए यूनिफाइड मेट्रोपोलिटन ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (UMTA) को सक्रिय किया जाए। इसकी प्रत्येक माह बैठक आयोजित की जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि यातायात संकुलन को कम करने के लिए सार्वजनिक यातायात प्रणाली में सुधार लाए जाने की आवश्यकता है।…

Read More

त्रिपुरा- भाजपा के स्टार प्रचारक और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह सोमवार को त्रिपुरा में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। शाह खोवाई जिले के खोवाई और दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतिर बाजार में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह अगरतला में एक रोड शो में शामिल होंगे।एक तरफ जहां गृहमंत्री अमित रैलियों में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए गरजने वाले हैं वहीं दीदी के नाम से मशहूर ममता बनर्जी रोड शो करके अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को त्रिपुरा पहुंच रही हैं। वे सोमवार को मंदिर…

Read More

नई दिल्ली – कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली (Melanie Joly) भारत की दो दिवसीय यात्रा पर सोमवार को नई दिल्ली पहुंचेंगी। अपनी यात्रा के दौरान वह अपने भारतीय समकक्ष डॉ. एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच सोमवार शाम को द्विपक्षीय वार्ता होगी।दोनों विदेश मंत्रियों के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के साथ चीन की बढ़ती सैन्य ताकत पर वैश्विक चिंता की पृष्ठभूमि में भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है।

Read More

नई दिल्ली – तुर्की में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।  नूर्दगी से 23 किलोमीटर पूर्व की ओर यह झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। हालांकि, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई है। अब तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में भाजपा उत्तराखंड प्रकोष्ठ, फरीदाबाद व हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस सहित अन्य संस्थाओं द्वारा जोशीमठ में आई आपदा हेतु उपलब्ध कराई जा रही राहत सामग्री के वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त करते हुये कहा कि ऐसे समय पर सामग्री के माध्यम से सभी लोग सहायता के लिए आ रहे हैं। हमारा भी प्रयास है कि सभी की सहायता हो। केंद्र सरकार के सहयोग से जोशीमठ के पुनर्वास और प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य हो रहा है। अन्य संस्थाओ द्वारा…

Read More

देहरादून – कृषि एवं उद्यान मंत्री, उत्तराखण्ड गणेश जोशी ने रविवार को दरबार साहिब में मत्था टेका। उन्होंने दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज से शिष्टाचार भेंट की व प्रदेश की विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की। ई एस आई सी के लाभार्थियों के उपचार बिलों के बकाया भुगतान 50 करोड़ रुपए पर चिन्ता जाहिर कीl उन्होने अस्पताल के बकाया भुगतान की व्यवस्था किये जाने की बात कही मौके से ही सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम को फोन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिएl गुुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से जैविक खेती पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों व…

Read More

देहरादून –  विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय मेगा शिविर डीएवी पब्लिक स्कूल हजारीबाग में आयोजित किया गया जिसमे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया है। देहरादून डिफेंस कॉलोनी स्थित डी०ए०वी पब्लिक स्कूल में  विद्यार्थी विज्ञान मंथन का राज्य स्तरीय शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने प्रतिभाग किया।राज्य स्तरीय शिविर में प्रथम स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्रों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर  प्रस्तुतियां दी गई। विद्यार्थी विज्ञान ने बताया कि विद्यार्थी विज्ञान मंथन की शुरूआत का मूल उद्देश्य भारतीय विज्ञान के…

Read More