चमोली – पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मंदिर के कपाट खुलते ही मौके पर करीब 200 तीर्थ यात्रियों ने भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किए। मुख्य पुजारी वेद प्रकाश भट्ट ने भगवान रुद्रनाथ का जलाभिषेक किया।इस वर्ष मंदिर की पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी प्रधान पुजारी वेदप्रकाश भट्ट पर है।
Author: Onnu
रूद्रप्रयाग – श्री केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले वाहनों में निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों/वाहनों को जाने दिया जा रहा है। जो भी वाहन बिना पंजीकरण आ रहे हैं उनकी केदारनाथ धाम के लिए एन्ट्री बिल्कुल बन्द कर दी गयी है। सभी यात्री वाहनों को पंजीकरण के उपरान्त निर्धारित तिथि को ही केदारनाथ धाम यात्रा पर जाने की अनुमति है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने गत दिवस एवं आज भी चौकी जवाड़ी पर बनायी गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। केदारनाथ मार्ग पर तिलवाड़ा, काकड़ागाड़, नारायणकोटि, दगड़्या बैरियर (फाटा) शेरसी में स्थापित अस्थायी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों के जिलाधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राउंड जीरो से यमुनोत्री धाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेने बड़कोट पहुंचे।चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत और यात्रा को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा से जुड़े सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे लगातार चारधाम यात्रा मार्गों पर अपने विभागों से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को देंखें और विभागों के उच्चाधिकारियों को…
रुद्रप्रयाग : चारधाम यात्रा में उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा तीर्थ यात्रियों को सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कराए जाने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए चारों धामों में मंदिर परिसर की परिधि में सोशल मीडिया हेतु वीडियोग्राफी को पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा तीर्थ यात्रियों को सुव्यवस्थित ढंग से दर्शन कराए जाने हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, लेकिन वर्तमान में संज्ञानित हुआ है…
पुणे – एयर इंडिया की दिल्ली आ रही फ्लाइट के साथ शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, पुणे एयरपोर्ट के रनवे पर विमान एक टग ट्रैक्टर से टकरा गया। यह घटना गुरुवार की है, इस दौरान विमान में 180 यात्री मौजूद थे। एयरपोर्ट के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी।एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया, “विमान में 180 यात्री मौजूद थे। विमान की नाक और लैंडिंग गियर के पास एक टायर क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर के बाद चालक दल के सभी सदस्य और यात्री सुरक्षित हैं।”
देहरादून – चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एसओपी जारी की है। डीजीपी ने स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में 36 रेलवे स्टेशन हैं। स्टेशनों पर हर दिन करीब 172 रेल गाड़ियों का संचालन होता है।पुलिस महानिदेशक ने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर माॅक ड्रिल कराई जाए। रेलवे स्टेशनों पर किसी भी घटना की स्थिति में फर्स्ट रिस्पांस टीम अपने उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ, रेलवे, जिला प्रशासन सहित अन्य…
देहरादून – चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अब मंदिर से 200 मीटर तक मोबाइल प्रतिबंधित रहेंगे। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने इस संबंध में दिशा -निर्देश जारी करते हुए कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने चारधाम यात्रा को लेकर कहा कि बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए आ रहे हैं। इस दौरान कई लोग ऐसे भी पहुंच रहे जो आस्था नहीं बल्कि केवल घूमने के लिए आ रहे हैं और उनकी कुछ हरकतों की वजह से लोगों की आस्था को ठेस…
नई दिल्ली – भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने बताया कि वह अपना आखिरी मुकाबला छह जून को कुवैत के खिलाफ खेलेंगे। छेत्री ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो जारी कर दी। बीसीसीआई ने दी प्रतिक्रिया सुनील छेत्री के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास के फैसले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया है। बोर्ड ने लिखा, “आपका करियर असाधारण से कम नहीं रहा है और आप भारतीय फुटबॉल और भारतीय खेलों के लिए एक अभूतपूर्व प्रतीक रहे हैं।”सुनील छेत्री ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर…
देहरादून। श्री केदारनाथ धाम दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थयात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा मार्ग में तैनात एसडीआरएफ और सेक्टर अधिकारी की टीमें देवदूत बन रही हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि छोटी लिनचोली में यात्री का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना सेक्टर अधिकारी ने दी। भीमबली में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा घायल यात्री को उपचार के लिए एमआरपी भीमबली लाया गय, तत्पश्चात एसडीआरएफ द्वारा यात्री को उच्च स्तरीय उपचार हेतु गौरीकुंड लाया गया। भैंरों मंदिर के पास एक यात्री की अचानक तबीयत खराब होने पर जंगलचट्टी में तैनात एसडीआरएफ की टीम द्वारा यात्री का…
चमोली – पंच केदार में चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को सुबह 5:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। गुरुवार को गोपेश्वर के गोपीनाथ मंदिर परिसर से रुद्रनाथ की उत्सव डोली अपने धाम के लिए रवाना हुई।गोपीनाथ मंदिर के गर्भगृह से रुद्रनाथ की प्रतिमा को विधि-विधान से मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया। आज पूजा-अर्चना के बाद रुद्रनाथ की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंचेगी और 17 मई को डोली देर शाम रुद्रनाथ मंदिर में प्रवेश करेगी। 18 को प्रात: पांच बजे विधि-विधान से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए…
