नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में आज सचिव सिंचाई डॉ. आर. राजेश कुमार ने जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना के बांध स्थल का निरीक्षण किया।गौरतलब है कि 3 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें उन्होंने निर्देशित किया था कि अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करें। जिसके क्रम में सचिव सिंचाई डॉ आर राजेश द्वारा हल्द्वानी में निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परियोजना के उपमहाप्रबन्धक श्री बी०बी० पाण्डे द्वारा अवगत कराया गया कि जमरानी बांध बहुउददेशीय परियोजना…
Author: Onnu
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कैंप कार्यालय में गढ़वाल कमिश्नर और वर्चुअल माध्यम से जुड़े कुमाऊं कमिश्नर के साथ बैठक कर भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए जिला और तहसील प्रशासन को 24*7 अलर्ट पर रखा जाए। जलभराव की स्थिति में आपदा प्रभावितों के रहने और खाने का उचित प्रबंधन किया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से भी लगातार संपर्क बनाकर रखा जाए साथ ही सड़कों के…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैंप कार्यालय में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित 38वें राष्ट्रीय खेल की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय खेलों की सभी तैयारियां सितम्बर तक पूर्ण करते हुए इस आयोजन को 2024 में कराने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ से अनुमति की प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जाए।उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से राज्य को खेल, साहसिक पर्यटन और अपनी सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर होगा। यह…
केरल – केरल के कोझिकोड में दिमाग खाने वाले अमीबा ने एक 14 साल के बच्चे की जान ले ली। मृदुल नाम का यह लड़का एक छोटे तालाब में नहाने गया जिसके बाद वह संक्रमित हुआ। इस बीमारी को अमीबिक मेनिंगोएन्सेफलाइटिस (पीएएम) नाम से जानते हैं जो नेगलेरिया फाउलेरी नामक अमीबा की वजह से होती है। जब पानी के जरिये यह अमीबा शरीर में पहुंचता है तो महज चार दिन के अंदर यह इंसान के नर्वस सिस्टम यानी दिमाग पर वार करना शुरू कर देता है। 14 दिन के अंतराल में यह दिमाग में सूजन पैदा कर देता है जिसकी…
नई दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में भूस्खलन से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण मलबा गिरने से 64 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अत्यधिक बारिश हो रही है। असम में भीषण बाढ़ से स्थिति गंभीर हो गई है और राज्य के 29 जिलों में 22 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले दो दिन…
देहरादून – राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद, उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड के तहत संचालित समस्त कार्यक्रमों की तकनीकी, भौतिक और वित्तीय प्रगति पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। एनएचएम के सभागार में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे मातृत्व स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, राष्ट्रीय टी.बी. उन्मूलन कार्यक्रम, राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग आदि कार्यक्रमों की वर्तमान स्थिति, उनकी उपलब्धियों और आने वाली चुनौतियों पर समीक्षा की गई।उन्होंने कहा कि राज्य के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए हमारे…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के अम्ब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के उत्पाद पहाड़ी झंगोरा को E-Commerce वेबसाइट Amazon के माध्यम से क्रय किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड का शुभारंभ किया गया था।उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के द्वारा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पाद आमजन के लिए आसानी से उपलब्ध होंगे और उत्तराखण्ड से बाहर रह रहे लोग…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैंप कार्यालय में जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर से आए लोगों ने भेंट कर प्रदेश सरकार द्वारा महासू मंदिर, हनोल के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान को मंजूरी प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।
गुवाहाटी – असम में बाढ़ से हालात और बिगड़ते जा रहे हैं। गुरुवार को छह और लोगों की मौत हो गई। इनमें से चार गोलाघाट और एक-एक डिब्रूगढ़ और चराइदेव से थे। इनके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं, 29 जिलों में 21 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इस दौरान राज्यपाल ने जिला प्रशासन को राहत के लिए पर्याप्त इंतजाम करने का निर्देश दिया। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, बाढ़ से असम के 29 जिलों में कुल 21,13,204 लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि, 57,018…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रणाली में गुणात्मक सुधार के साथ शिक्षा व्यवस्था को विद्यार्थी केन्द्रित बनाया जाए। गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्कूलों से बालिकाओं के ड्रॉप आउट को कम करने के लिए आवासीय छात्रावासों को और अधिक बढ़ावा दिया जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के स्कूल बैग का बोझ कम किया जाए। सप्ताह में बस्ता मुक्त दिवस पर विद्यार्थियों को नैतिकता पर आधारित शिक्षा प्रदान…