Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को अक्षय तृतीया की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष बैशाख माह की तृतीया तिथि को मनाये जाने वाला यह पर्व मांगलिक कार्यों के लिए शुभ माना जाता है। यह पर्व हम सबके जीवन में सौभाग्य एवं समृद्धि लेकर आए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 06 शोधार्थियों गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस दौरान “पथ प्रदर्शक” कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न संस्थानों में अध्ययनरत 49 मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गयी। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रदेशभर की 23 सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की गयी।गवर्नर्स रिसर्च अवॉर्ड के अन्तर्गत उत्कृष्ट शोध करने वाले विभिन्न संस्थानों के 6 शोधार्थियों को सम्मानित किया गया। जिसके तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार डॉ0 अचलेश देवरे सहायक प्राध्यापक दून विश्वविद्यालय,…

Read More

देहरादून – 2021 में पूरे भारत मे कोरोना महामारी व उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की शिथिलता और पहाड़ में अन्य बीमारियों हेतु भी स्वास्थ्य सुविधाओं के आभाव के दृष्टिगत, अतः प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने हेतु कांग्रेस नेता व सामाजिक कार्यकर्ता अभिनव थापर ने माननीय हाईकोर्ट नैनीताल में जुलाई 2021 पर जनहित याचिका दायर की जिसपर पर हाईकोर्ट ने 4 जनवरी 2023 को दोनों पक्षों को अंतिम अवसर दिया और चेतावनी देकर पुनः नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में याचिका पर अपना पक्ष रखने का अंतिम अवसर दिया। याचिका के प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने…

Read More

देहरादून – आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है। ऋषिकेश से चारधाम यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। चारधाम यात्रा का पहला पड़ाव ऋषिकेश ही है। रोजाना हजारों की तादाद में तीर्थयात्री यहां से अपनी यात्रा की शुरुआत करते हैं।वहीं आज सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए…

Read More

ऊखीमठ : ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदार की उत्सव डोली गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान कर लिया है। पूजा-अर्चना के बाद डोली के साथ बड़ी संख्या में भक्तों की मौजूदगी में पैदल यात्रा के लिए प्रस्थान किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्सव डोली 22 अप्रैल को फाटा, 23 को गौरीकुंड तथा 24 अप्रैल, 2023 को श्री केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 25 अप्रैल, 2023 को प्रातः 6 बजकर 20 मिनट पर बाबा केदार के कपाट भक्तों के…

Read More

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16वें ‘सिविल सेवा दिवस’ कार्यक्रम के समापन सत्र और पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में सुबह 11 बजे यह कार्यक्रम शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11:40 बजे कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। साथ ही वह नौकरशाहों से भी बातचीत करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री (MoS) डॉ जितेंद्र सिंह सुबह 11:10 बजे ‘सिविल सेवा दिवस’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद 11:25 बजे पीएम मोदी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगे। बता दें, देश में विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत सभी अधिकारियों के कार्यों की…

Read More

पिथौरागढ़ – चीन सीमा को जाने वाला तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग ग्लेशियर टूटने से बंद हो गया है। गर्ब्यांग और नप्लचु के बीच गणेश नाला उर्फ खंगला नाला के पास हिमस्खलन हुआ है। मौसम विभाग ने 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। जिस समय ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा उस दौरान कोई भी वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था। बृहस्पतिवार को सुबह से ही व्यास घाटी के सात गांवों में बर्फबारी के साथ बारिश हो रही है। माना जा रहा है कि सड़क खुलने में दो से तीन दिन लग सकते हैं।

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में आयोजित एकीकृत महानगर यातायात प्राधिकरण की बैठक में पुलिस और परिवहन विभाग को यातायात नियमों का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि छोटी-छोटी वीडियो क्लिप्स के माध्यम से सोशल मीडिया और सड़कों के किनारे और ट्रैफिक सिग्नल के आसपास स्क्रीन पर जागरूकता वीडियो चलाए जाएं। मुख्य सचिव ने महानिदेशक सूचना को इस सम्बन्ध में वीडियो बनाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सम्बन्धित विभागों को अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक उपायों पर कार्य किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि यातायात पुलिस…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र में के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा आयोजित टेबल टॉप एवं मॉक अभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने मॉक अभ्यास का वर्चुअल अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी तैयारियां की गई हैं। यात्रा मार्गों पर आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यात्रा शुरू होने से पूर्व मॉक अभ्यास किया गया है। इससे केन्द्र एवं राज्य सरकार के विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय भी बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर चमोली, रूद्रप्रयाग एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को केदारनाथ धाम के सेवादार सदस्यों के दल के वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इन सेवादारों द्वारा केदारनाथ यात्रा मार्ग पर 21 से 25 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के लिए उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के नाम पर भंडारे का आयोजन किया जायेगा। बाबा केदार की डोली के गुप्तकाशी से केदारनाथ पहुंचने तक यात्रा पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 24 और 25 अप्रैल को हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत सभी…

Read More