हरिद्वार – दक्षिण भारत के प्रभास की फिल्म आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए फिल्म को अलग अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म मेकर्स ने ऐलान किया है कि वो फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान देशभर के सिनेमाघरों में एक सीट हनुमान जी के लिए रिजर्व रखेंगे, जिसपर कोई भी ना बैठ सके। इस फैसले का स्वागत संत समाज कर रहा है, साथ ही साधु संत समाज ने बॉलीवुड को भी इनसे सिख लेने की बात कही है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद…
Author: Onnu
हरिद्वार– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को रूड़की में भाजपा कार्यालय के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने रूड़की क्षेत्र के लिए तीन घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रूड़की के पठानपुरा से आदर्श नगर पैट्रोल पम्प तक आर.सी.सी. नाला का निर्माण कार्य किया जाएगा। रुड़की के मेन हाईवे से कान्हापुर तक बी.एम. एस.डी.बी.सी. द्वारा सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। रुड़की के सोलानीपुरम की आन्तरिक सड़कों का इंटरलॉकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बाबा केदार…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में कृषि, ग्रामीण विकास, पशुपालन, राज्य सम्पति, आपदा प्रबन्धन, न्याय, मत्स्य पालन, पंचायती राज, गन्ना विकास, राजस्व, कोषागार, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, वित्त समेत विभिन्न विभागों के पूंजी परिव्यय तथा पूँजीगत योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग सितम्बर माह तक 50 प्रतिशत व्यय के लक्ष्य को पूरा करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूँजीगत परिव्यय की नियमित समीक्षा की जाएगी। ACS ने सचिव वित्त को निर्देश दिए की जिन विभागों का अपने बजट प्रावधान के सापेक्ष शून्य प्रतिशत जारी…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र में विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए 02 करोड़ रूपये का चेक सौंपा। मुख्यमंत्री ने सहयोग राशि के लिए भारतीय स्टेट बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के चिन्हित चार वाइब्रेंट विलेज माणा, नीति, मलारी एवं गूंजी में अवस्थापना विकास से संबंधित अनेक कार्य किये जाने हैं, इसके लिए भी S.B.I. से सहयोग अपेक्षित है। इस अवसर पर एस.बी.आई. के उत्तराखण्ड अंचल…
रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम में फिर आया एवलाँच।
ऋषिकेश – जी -20 की दृष्टिगत ऋषिकेश पुलिस द्वारा त्रिवेणी घाट व आसपास चलाया गया किरायेदारों का सत्यापन अभियान, 332 सत्यापन कर सत्यापन ना कराने वाले 14 मकान मालिकों के विरुद्ध कार्यवाही, 14 चालान कर ₹1,40,000 जुर्माना किया गया। त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पर आगामी G 20 कार्यक्रम प्रस्तावित है| जिसमे सुरक्षा के दृष्टिगत, शांति व कानून व्यवस्था तथा अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश को त्रिवेणी घाट एवं आसपास के क्षेत्र में क्षेत्र में किरायेदारों के सत्यापन कराने व सत्यापन ना कराने वाले…
देहरादून – प्रदेश के महाविद्यालयों में दाखिले के लिए छात्र यदि चाहें तो अब जन सेवा केंद्र (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इन केंद्रों के जरिये आवेदन के लिए छात्र-छात्राओं से तय तीस रुपये से अधिक शुल्क नहीं लिया जाएगा। उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगौली ने कहा कि विभागीय अधिकारियों को इस संबंंध में निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में इस बार समर्थ पोर्टल के माध्यम से छात्र-छात्राएं महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं। शिक्षा सचिव के मुताबिक अब तक 12 हजार से अधिक छात्र अपना पंजीकरण करा चुके हैं। दाखिले के लिए…
देहरादून। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में पीआरडी एक्ट, नियमावली, पीआरडी जवानों से संबंधित पूर्व में हुई बैठकों के बिंदुओं पर अनुपालन, पीआरडी से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणा तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि पीआरडी जवानों के हित में पीआरडी एक्ट में होने वाले संशोधनों पर विभाग द्वारा अब तक लिए गये निर्णयों जैसे पीआरडी जवानों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा बढ़ाने, प्रान्तीय रक्षक दल में पंजीकरण हेतु आयु सीमा बढ़ाने, सामान्य अवकाश दिये जाने, गर्भवती पीआरडी महिला जवानों को मातृत्व अवकाश दिये जाने तथा ड्यूटी के दौरान…
देहरादून: उत्तराखंड संगीत और कला जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई 1980 के दशक के उत्तराखंड के बहुत ही चर्चित और लोकप्रिय गायक और संगीतकार देवराज रंगीला का मंगलवार को दिल्ली में निधन हो गया हैं, जिससे उत्तराखंड संगीत जगत में शोक की लहर छा गई, देवराज रंगीला वह नाम था जिन्होंने उत्तराखंड के कई जाने-माने गायकों को अपने संगीत से हिट किया है, आज उत्तराखंड ने गीत और संगीत जगत का एक हीरा खो दियाl उत्तराखंड को एक से बढ़कर एक गीत संगीत दिए बहुत सारे उनके चर्चित गीत “कफुल्या रंग कि घाघरी” “झांपा जजमनी छांछ” “देवता…
देहरादून। – उत्तराखंड के बाजपुर में केलाखेड़ा के निकटवर्ती गांव रामपुराकाजी में नदी से मानव अंग मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह नदी में लोगों ने मानव शरीर की दो टांगे और एक पैर का पंजा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और केलाखेड़ा थाना प्रभारी ललित मोहन रावल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली और जांच शुरू की।
