Author: Onnu

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने चमोली की घटना के मद्देनजर सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों एवं सचिवों को समस्त परियोजनाओं, आस्थानों एवं शासकीय कार्यालयों में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था के मानकों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने सभी उच्चाधिकारियों को अपने प्रभाराधीन विभागों के विभागाध्यक्षों को इस बाबत निर्देशित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि विभागाध्यक्ष अपने नियंत्रणाधीन समस्त परियोजनाओं, आस्थाओं एवं शासकीय कार्यालय परिसरों आदि में विद्युत सुरक्षा सम्बन्धी किए गए उपायों का अविलम्ब परीक्षण कराए जाने के साथ ही प्रभारी अधिकारी से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने…

Read More

चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली पहुंचकर हादसे में हताहत लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने पुलिस मैदान गोपेश्वर में हादसे में हताहत होमगार्ड के तीनों जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायकगण एवं अधिकारीगण मौजूद थे।

Read More

चमोली – चमोली में करंट हादसे के बाद आज सीएम पुष्कर सिंह धामी गोपेश्वर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों से हाल जाना और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहे। मृतकों को दी श्रद्धांजलि मरीजों के मिलने के साथ ही सीएम धामी ने मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने शवों पर पुष्प चक्र अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मजिस्ट्रियल जांच के आदेश सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की…

Read More

चमोली  – बिजली के करंट के रूप में दौड़ी मौत ने लाशों का ढेर लगा दिया। इसके बाद का नजारा जिसने देखा उसके पैरों तले की जमीन निकल गई।दरअसल, अलकनंदा नदी के किनारे बने इस एसटीपी प्लांट को जाने वाला रास्ता वहां सेफ्टी वॉल (सुरक्षा दीवार) के ऊपर बना है। यह बमुश्किल चार फीट चौड़ा और 30 मीटर लंबा रास्ता है। इसके दोनों ओर लोहे की जाली की रेलिंग लगी है। इसके साथ ही लोहे के चार खंभों के सहारे प्लांट तक एक पाइप पहुंचाया गया है। सुबह के वक्त यहां स्थानीय लोग ऑपरेटर की तलाश में पहुंचे थे। ऑपरेटर…

Read More

देहरादून।मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, एनएचएआई और बीआरओ को अपने अधिकार क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में प्लास्टिक वेस्ट के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में सड़क निर्माण से सम्बन्धित विभागों के साथ आयोजित बैठक में यह निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने विभागों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास विभाग इसके लिए उपयुक्त प्लास्टिक वेस्ट उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने अपने स्तर पर भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के मानकों…

Read More

अल्मोड़ा –  राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान: कला इतिहास, संरक्षण, और संग्रहालय विज्ञान, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के अधीन एक मानीत विश्वविद्यालय, नोएडा उत्तर प्रदेश में स्थित है। यह भारत का एक मात्र संस्थान है, जो विशेष रूप से शिक्षण, शोध तथा कला सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में प्रशिक्षण को समर्पित है। संस्थान तीन क्षेत्रों अर्थात कला इतिहास, संरक्षण और संग्रहालय विज्ञान में स्नातकोत्तर और पीएच.डी. डिग्रियां प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त यह संस्थान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में ग्रामीण, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिकों के लिए क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित करता है। कुलपति डॉ. बुद्ध रश्मि मणि के संरक्षण में…

Read More

चमोली – उत्तराखंड के चमोली जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है,यहां करंट लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैl  जानकारी के अनुसार यहां हादसा अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफार्मर फटने से हुआ हैl एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने पुष्टि करते हुए बताया हादसे में 10 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गएl घायलों को जिला अस्पताल में…

Read More

देहरादून- देहरादून के विकासनगर में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बैराट के पास एक कार खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों ने देर न करते हुए रेस्क्यू शुरू किया, लेकिन तब एक महिला दम तोड़ चुकी थी। घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

देहरादून – आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और देहरादून में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश की संभावना है।उत्तराखंड में आज भी मौसम बिगड़ा हुआ है। राजधानी देहरादून समेत कई पहाड़ी इलाकों में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। वहीं, मौसम विभाग ने उत्तराखंड के सभी जिलों में बुधवार और बृहस्पतिवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि, 21 जुलाई को प्रदेशभर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 19 से 21 जुलाई तक प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में…

Read More

 नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह एक औपचारिक बैठक होगी जो संसद सत्र शुरू होने से एक दिन पहले होगी। इस बैठक में सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों समेत प्रधानमंत्री मोदी भी शिरकत करेंगे।

Read More