Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे पर होने से  सोमवार को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है। कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होनी थी।सोमवार को सचिवालय में मंत्रिमंडल की बैठक रखी गई थी। लेकिन मुख्यमंत्री धामी रविवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं।सोमवार को सीएम कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री भी जिलों के दाैरे पर हैं, जिससे मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित कर दी गई है।

Read More

उधमसिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर निगम रुद्रपुर, उधमसिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में ₹2435.11 लाख की 4 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र रूद्रपुर के अंतर्गत सड़कों के सुधारीकरण हेतु ₹2 करोड़ की धनराशि देने की भी घोषणा की। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की और पर्यावरण मित्रों द्वारा आयोजित हवन यज्ञ में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में ₹24 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण विकास हेतु महत्वपूर्ण है। आने वाले समय में रुद्रपुर को कूड़े के पहाड़ से मुक्ति…

Read More

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैंl रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई हैl भूकंप का केंद्र उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित था, जो भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र हैl भूकंप 5 किलोमीटर की गहराई पर आया, भूकंप से किसी के घायल होने या क्षति की कोई रिपोर्ट नहीं है.

Read More

काशीपुर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में ₹28.63 करोड़ की 24 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी आधारित नवनिर्मित 335 आवासों का लोकार्पण कर प्रतिकात्मक रूप से पांच लाभार्थियों को आवास की चाबी प्रदान की। उन्होंने इस योजना के तहत 1061 लाभार्थियों को दी जाने वाली धनराशि के तहत पांच लोगों को प्रथम किश्त की धनराशि तथा आवास आवंटन पत्र सौंपे। उन्होंने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पांच लोगों को ₹50-50 हजार की धनराशि के चेक भी प्रदान किये। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गिरीताल का सौंदर्यीकरण किये…

Read More

ऊधम सिंह नगर – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में कुमाऊँ गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे व्यापारी उत्तराखण्ड राज्य के ‘ग्रोथ इंजन’ एवं ‘अर्थव्यवस्था’ के आधार हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उद्योगों के साथ व्यापार एवं स्वरोजगार को बढावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य का शांत वातावरण तथा दक्ष युवाशक्ति उद्योगों के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि राज्य के उद्यमी हमारे ब्राण्ड एम्बेसडर हैं।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व्यापार और रोजगार के लिए अनुकूल माहौल…

Read More

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज काशीपुर दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी के दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रशासनिक अमले ने भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह कमर कस ली है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर में कुमाऊं गढ़वाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद वे नगर निगम पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों की चाबी पात्रों को सौपेंगे। भाजपा काशीपुर के जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का काशीपुर से विशेष लगाव है। इसी के तहत पुष्कर सिंह धामी नगर निगम…

Read More

हरिद्वार – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे। लक्सर और खानपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों को उन्होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ ही तीन माह के बिजली के बिल माफ करने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने सहकारी बैंकों के लोन की किस्त तीन माह तक स्थगित रखने की भी घोषणा की। उन्होंने इस संबंध राष्ट्रीयकृत बैंकों से भी अनुरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री धामी ने इससे पहले डामकोठी में उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान और राहत बचाव को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने…

Read More

देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजिमुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुँचाने हेतु आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक ली।कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित करने जा रहा है। महोत्सव में सभी विभाग अपनी कौशल विकास व रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखेंगे। इस महोत्सव के दौरान सभी…

Read More

जयपुर – राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप…

Read More

चमोली – प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे…

Read More