Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में आयोजित 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के ‘सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य सरकार की ओर से 94 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री धामी ने सभी मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें गर्व का अनुभव हो रहा है, आज वे प्रदेश के उन सर्वश्रेष्ठ बच्चों से मिल रहे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर यह दिखाया है कि शिखर पर जाने के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। शिक्षा…

Read More

देहरादून – उत्तराखंड के देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिले के कई इलाकों में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है जबकि प्रदेशभर के लिए मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का यलो अलर्ट है। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में बिजली चमकने और मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। विभाग ने हिदायत दी है कि गर्जन और भारी बारिश के कारण संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़क मार्ग और…

Read More

देहरादून – सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों विशेष रूप से राज्य के मैदानी क्षेत्रों के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना बनाए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई । सचिव आपदा प्रबंधन ने सिंचाई विभाग उत्तराखण्ड, सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश, केंद्रीय जल आयोग, आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियो को आपसी समन्वय के साथ बाढ़ प्रबंधन योजना पर कार्य करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि राज्य के पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों की नदियों के जल संग्रहण क्षेत्र में होने वाली वर्षा के साथ ही ऊपरी क्षेत्र में नदियों के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में नेपाल के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। उन्होंने भारत-नेपाल से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के लोगों में रहन-सहन, धार्मिक रीति-रिवाजों में काफी समानताएं हैं। उत्तराखण्ड का बड़ा क्षेत्र नेपाल की सीमा से लगा है। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों से कहा कि नेपाल के विकास के लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी, हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल का भी काफी क्षेत्र मानसखण्ड में आता है। नेपाल में भी मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के…

Read More

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित की गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों में प्रातः 09 बजे तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड पर प्रातः 10 बजे माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रभातफेरी प्रातः 07 बजे से 09 बजे तक होगी, जिसका समापन गांधी पार्क में होगा।जिलाधिकारी ने संस्कृति विभाग को निर्देश दिए 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन का…

Read More

देहरादून –  पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड के 760148 लाभार्थी किसान परिवारों को 14वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से 168 करोड़ रूपये की धनराशि हस्तान्तरित की गई है। इसके साथ ही उत्तराखण्ड को 300 किसान उत्पादक समूहों (एफपीओ) बनाने का लक्ष्य मिला हैं जिसके सापेक्ष राज्य में 207 एफपीओ का गठन हो चुका है। गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को सम्बोधित कार्यक्रम को देहरादून में प्रदेशभर से उपस्थित किसानों ने वर्चुअल माध्यम से सुना।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेशभर से आए किसानों को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश…

Read More

राजस्थान – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर जा रहे हैं। यहां पीएम मोदी सीकर कस्बे में एक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इतना ही नहीं इस दौरान वे 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र (पीएमकेएसके) भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी सीकर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि चुनावी राज्य राजस्थान में बीजेपी का पूरा फोकस है। यही वजह है कि पीएम मोदी लगातार राजस्थन के दौरों पर जा रहे हैं। ये है प्रधानमंत्री का राजस्थान में कार्यक्रम सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सीकर…

Read More

नैनीताल। नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपनी तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान जनपद के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों का सम्बन्धित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ज्योलिकोट, कैंची, पंगोट, किलबरी, राजभवन मार्ग, बलियानाला, ग्राम हरि, हली गॉव, गौलानदी, पीरूमदारा भरतपुर पम्पापुरी, हैड़ाखांन मोटर मार्ग, रेलवे स्टेशन काठगोदाम आपदाग्रस्त क्षेत्र के अलावा विभिन्न आपदाग्रस्त मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया व आमजनमानस की जनसमस्याओं का संज्ञान लेते हुए आज राज्य अतिथिगृह सभागार नैनीताल में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक ली। समीक्षा बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने कहा…

Read More

 देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कारगिल विजय दिवस पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित किया। उन्होंने घोषणा की कि देहरादून एवं पिथौरागढ़ में एक-एक अतिरिक्त जिला सैनिक कल्याण कार्यालय खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सैनिक द्वार एवं स्मारकों की देखरेख सैनिक कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन के द्वारा की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में जिस प्रकार की विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा, उससे पूरे विश्व…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन किया। उन्होंने गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक स्थल पर कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने पराक्रम की नई परिभाषा लिखी। अपने अदम्य साहस के दम पर वह कर दिखाया जो कोई सेना नहीं कर पाई। यह दिखाया कि कोई दुश्मन हमारी तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता। इस दौरान उन्होंने हरबर्टपुर और डीडीहाट में सैनिक…

Read More