Author: Onnu

नई दिल्ली – ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक के संसद से पारित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि मैं आज देश की हर माता को, बहन को, बेटी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। कल और परसो…

Read More

मसूरी – उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज शुक्रवार को कहीं-कहीं गर्जना और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह मसूरी में मैसानिक लॉज बस स्टैंड के पास भूस्खलन होने से सड़क बन्द हो गई। जिसके चलते यहां वाहनों के फंसने से जाम लग गया।सूचना मिलते ही लोनिवि ने जेसीबी मशीन मौके पर पहुंच गई है। सड़क बन्द होने से मैसानिक लॉज बस स्टैंड से किंगरेग जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्कूली बच्चे भी परेशान हुए।

Read More

मोहाली – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मोहाली में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले दोनों टीमों की यह आखिरी वनडे सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट के महाकुंभ में उतरेंगी। हालांकि, पहले वनडे में टीम को मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। दोनों अनफिट हैं। हालांकि, वे टीम के साथ भारत जरूर आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी खासियत टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर्स की मौजूदगी है। मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और शॉन एबॉट जरूरत पड़ने पर घातक गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी कर…

Read More

अल्मोड़ा।आज अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया।जहां पर स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है।यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे ।साथ ही उसे बचाने के लिए काम करें।उन्होंने कहा कि,वहीं साथ…

Read More

कोटा –  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है और यह राज्य सरकार है जो प्रदान किए गए बजट को खर्च नहीं करना चाहती है। राज्य की जनता पर केंद्र सरकार द्वारा,”पीएम मोदी ने हमेशा राजस्थान को अपनी प्राथमिकता में रखा है। लेकिन पिछले पांच सालों में राजस्थान में ऐसी सरकार आई है जो केंद्र सरकार द्वारा दिए गए बजट को खर्च नहीं करना चाहती है। वे लोगों को लाभ नहीं देना चाहते हैं“मुख्यमंत्री धामी ने राजस्थान के कोटा में परिवर्तन संकल्प यात्रा में…

Read More

रुड़की  – रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि फैक्ट्री प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को  मुजफ्फरनगर…

Read More

देहरादून  – उत्तराखंड में होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की तारीख एक बार फिर बदल गई हैl फिलहाल बैठक के लिए 7 अक्टूबर की तारीख तय की गई है,जिसके लिए राज्य सरकार की ओर से तैयारियां जोर शोर से चल रही हैंl परिषद की यह बैठक नरेंद्र नगर में आयोजित होना प्रस्तावित हैlबता दें की मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं उत्तराखंड मे होनी है इससे पहले उत्तराखंड में होने वाली इस बैठक की तारीख दो बार बदली जा चुकी हैl परिषद की बैठक पहले 15 जुलाई को निश्चित थी, इसके बाद बैठक सितंबर महीने में प्रस्तावित…

Read More

नई दिल्ली: लोकसभा ने बुधवार को ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ को मंजूरी दे दी जिसमें संसद के निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत सीट महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। इससे संबंधित ‘संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023’ पर निचले सदन में करीब 8 घंटे की चर्चा और विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जवाब के बाद मत विभाजन के जरिए इसे स्वीकृति दी गई। अब आज राज्यसभा में इस बिल पर बहस है।राज्यसभा में आज सुबह 11 बजे से महिला आरक्षण बिल पर चर्चा शुरू होगी और इसका सदन में सर्वसम्मति से पास होना तय है।महिला आरक्षण…

Read More

रामगंज मंडी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामगंज मंडी, राजस्थान में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में आई देवतुल्य जनता को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए अध्याय लिखने को तैयार है।राजस्थान की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, युवाओं के साथ अन्याय और नारीशक्ति का अपमान चरम पर है। वीरभूमि राजस्थान की सम्मानित जनता इस चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त कर सुशासन व विकास पर अपने विश्वास की मुहर लगाते हुए भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने जा रही है।

Read More

देहरादून – आज मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने सचिवालय में निराश्रित गौवंशीय पशुओं के लिए गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेश में गौसदनों के विस्तार एवं निर्माण कार्यों को ससमय पूर्ण करने के लिए समयसीमा निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि प्रदेश को गौसदनों की दृष्टि से सैचुरेट करना है। उन्होंने प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों को शीघ्र से शीघ्र गौसदनों का विस्तारीकरण एवं स्थापना आदि कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौसदनों तक पशुओं को ले जाने…

Read More