अहमदाबाद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इनदिनों गुजरात दौरे पर हैं। वह अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित एक रॉबोटिक प्रदर्शनी में शामिल भी हुए। इसके साथ ही उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का उद्घाटन भी किया। रॉबोटिक प्रदर्शनी में पीएम मोदी ने वहां मौजूद कर्मचारियों से बातचीत भी की और वहां रखे सभी रोबोटिक चीजों का जायजा भी लिया। कांग्रेस पर साधा निशाना अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर गुजरात के विकास को लेकर बेरुखी दिखाने का आरोप भी लगाया। पीएम मोदी ने कहा, वाइव्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का आयोजन ऐसे…
Author: Onnu
देहरादून – सचिवालय में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति की बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने जिलाधिकारियों को चिन्हित वाइब्रेंट विलेज को वाइब्रेंट बनाने के लिए ऐसी योजनाओं को संचालित करने के निर्देश दिए जो व्यवहारिक और सतत हों। मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल योजनाओं से वाइब्रेंट विलेज को संतृप्त किया जाए। वाइब्रेंट विलेज का हर गांव विशिष्ट है, उसकी अपनी क्षमताएं एवं सम्भावनाएं हैं। क्षेत्र की क्षमताओं और सम्भावनाओं को तलाशते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और इन्हें सतत बनाने के लिए प्रयास किए जाएं। उन्होंने वाइब्रेंट…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारे चार धाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित…
नई दिल्ली – चूहों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरियंट से निकला उप वैरिएंट बीए5 मिला है, जो अधिक विषैला और ताकतवर है। यह मरीज के शरीर में न सिर्फ तेजी से फैलने की क्षमता रखता है बल्कि इससे जोखिम भी बढ़ जाता है। जर्नल साइंस एडवांसेज में प्रकाशित अध्ययन में बताया कि यह स्ट्रेन रोगी पर हावी होने में अधिक समय नहीं लेता है। अमेरिका में कॉर्नेल विवि के पशु चिकित्सा महाविद्यालय (सीवीएम) के प्रो. एवरी अगस्त ने कहा कि यह उप वैरिएंट एक मजबूत प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है, जो इसे अधिक विषैला बनाता है। ओमिक्रॉन के उप वैरिएंट अभी…
देहरादून – सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गढ़वाल मण्डल के जनपदों में चिकित्सा, पेयजल, शिक्षा, सड़कों व अन्य मूलभूत जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि राज्य में सड़कों के पैचवर्क (गड्ढा मुक्त) के लिए इस वर्ष 450 करोड़ रूपये जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने गढ़वाल मण्डल के जिलाधिकारियों को भी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दो महीने का गहन अभियान चलाने की डेडलाइन दी है। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में…
नई दिल्ली – एशियाई खेल 2023 में भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है। पहले दिन देश को पांच और दूसरे दिन छह पदक मिले। पदक तालिका में भारत कुल 14 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। भारत के पास तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। हृदय छेदा, दिव्यकृति सिंह, अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला की भारतीय मिश्रित टीम ने 41 साल बाद घुड़सवारी ड्रेसेज में स्वर्ण पदक जीता! स्कोर 1. भारत – 209.205 अंक 2. चीन – 204.882 अंक 3. हांगकांग- 204.852
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन पहुंचने पर देश एवं उत्तराखण्ड के प्रवासी लोगों द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर स्वागत किया गया। प्रवासियों द्वारा गढ़वाली, कुमाऊँनी, जौनसारी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी गई। स्वागत कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रवासी उत्तराखंडियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि उत्तराखण्ड के मुख्य सेवक के रूप में मुझे इन्वेस्टर समिट की बैठक में शामिल होने के लिए लंदन आने का अवसर प्राप्त हुआ।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लंदन में उत्तराखण्ड के लोगों की इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (26 सितंबर) विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी ये नियुक्ति पत्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वितरित करेंगे और अभ्यर्थियों को संबोधित भी करेंगे। देशभर में 46 जगहों पर रोजगार मेला लगेगा। पीएमओ ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। उम्मीद है कि रोजगार मेला आगे रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा।
नई दिल्ली – 19वें एशियाई खेलों में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का फाइनल में सामना श्रीलंका से था। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया ने पहली बार स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। भारत ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था, जबकि श्रीलंका ने दूसरे सेमीफाइनल में गत विजेता पाकिस्तान को छह विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। कांस्य पदक के मैच में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को हरा दिया। स्वर्ण पदक के मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। 117 रन के लक्ष्य…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों के क्रम में अपर मुख्य सचिव ने सचिवालय में लोक निर्माण, शहरी विकास, आवास और औद्योगिक विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग को 30 नवम्बर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने और शहरी विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में प्लास्टिक और कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द से जल्द एक मजबूत सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के क्रियान्वयन को शीर्ष प्राथमिकता पर लिया जाय। घोषणाओं को तेजी…
