रुद्रप्रयाग – केदारनाथ धाम में क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भगवान भकुंट भैरव के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ अपराह्न 3 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस मौके पर पूरा क्षेत्र आराध्य भगवान भैरव के जयकारों से गूंज उठा। श्री केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पावन पर्व पर 15 नवंबर को बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन बाबा केदार की चल उत्सव विग्रह डोली धाम से अपने शीतकालीन गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए पहले पड़ाव रामपुर पहुंचेगी।शनिवार को दोपहर एक बजे से भकुंड भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हुई।…
Author: Onnu
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने एवं रोजगार सृजन को बढ़ाने के लिए शासन के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक हुए रोड शो में जो करार हुए हैं, उन करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि देहरादून में 08 और 09 दिसम्बर 2023 को होने वाले आयोजन से पहले अधिकांश कार्य धरातल पर उतरें, इसके लिए तेजी से कार्य किये जाएं।…
देहरादून।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सीमाद्वार स्थित इंडो तिब्बतन बार्डर पुलिस (ITBP) परिसर में 62वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समारोह के लिए गुरुवार देर रात ही केंद्रीय गृह मंत्री देहरादून पहुंच गए थे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिमवीरों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उत्तराखंड के प्रथम गांव से आए नागरिकों का भी अभिवादन किया।उन्होंने कहा कि दीपावली पर लोग घर में दीप जलाते…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आरोग्य एवं समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस के अवसर पर प्रातः काल गौमाता की सेवा की।सनातन संस्कृति में गाय को माँ का स्थान दिया गया है और गौ सेवा की परंपरा को सदियों से सबसे पवित्र अनुष्ठानों में से एक माना गया है।पशुधन के रुप में गौपालकों के लिए गाय समृद्धि का प्रतीक है। आइए हम सभी गौमाता के पालन एवं संरक्षण हेतु संकल्पित हों।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि कि कामना की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का यह पर्व एक साधारण पर्व नहीं, बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का पर्व है। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों के लिए माँ लक्ष्मी से धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य की कामना करते हुए कहा कि प्रकाश का यह पर्व हम सभी के लिए समृद्धि का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को अधिक…
देहरादून – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरूवार को देर शाम उत्तराखंड दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजपुर रोड विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी माननीय गृहमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
नई दिल्ली – धनतेरस से पंचदिवसीय दीपोत्सव आरम्भ हो जाता है। दिवाली से पहले धनतेरस पर लोग खरीदारी करते हैं ताकि घर में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर का वास ही सके। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है, इस दिन कुबेर जी की पूजा होती है। हिंदू धर्म में धनतेरस का विशेष महत्व है। इस दिन सोना-चांदी सहित अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे पूरे देश में बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोग धन और समृद्धि की देवी देवी लक्ष्मी और भगवान…
देहरादून: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) मे राज्य स्थापना दिवस की 23वीं वर्षगांठ पूरी गरिमा के साथ हर्षोल्लास से मनाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और विधानसभा परिसर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) से पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनपद के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई द्वारा बनाए गए इस युवा उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के…
देहरादून : उत्तराखण्ड के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समस्त उत्तराखंड वासियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी। अपने सम्बोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि राज्य गठन के बाद नई पहचान के साथ उत्तराखंड के परिश्रमी लोगों ने राज्य के लिए विकास और प्रगति के नित-नूतन शिखरों पर अपने कदम जमाए हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु के आशीर्वाद-स्वरूप देवालयों से पवित्र उत्तराखंड को ‘देव-भूमि’ कहने की परंपरा वंदनीय है। पर्वतराज हिमालय की पुत्री देवी पार्वती एवं शक्ति के अन्य पूजनीय स्वरूपों से ऊर्जा प्राप्त करने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दिल्ली प्रस्थान से पूर्व उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर उन्हें मानसखण्ड यात्रा हेतु भी आमंत्रित किया। यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि महिला सशक्तिकरण की प्रतीक आदरणीय राष्ट्रपति महोदया ने राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम का आतिथ्य स्वीकार किया।
