Author: Onnu

देहरादून  – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में सिल्क्यारा, उत्तरकाशी में हुए भू-धंसाव के संबंध में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्हें राहत एवं बचाव कार्यों में वैकल्पिक सहायता लेने के साथ ही फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए अन्य आवश्यक मशीनों को भी ग्राउंड जीरों पर स्थापित करने के लिए तेजी से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके साथ ही अधिकारियों को मौके पर तैनात जिला प्रशासन एवं केंद्रीय एजेंसियों से निरन्तर समन्वय बनाकर राहत सामग्री की किसी भी प्रकार की आवश्यकता पड़ने पर शीघ्र उपलब्ध कराने…

Read More

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली कि कामना की।कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजन करने का विधान है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रकृति एवं पशुधन संरक्षण के प्रतीक, पावन पर्व गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की सेवा की।भगवान श्री कृष्ण ने सम्पूर्ण विश्व को प्रकृति संरक्षण एवं पशुधन रक्षा का संदेश दिया जो हमारी सनातन संस्कृति का इन दोनों के प्रति कृतज्ञता को परिलक्षित करता है।प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना है कि…

Read More

 देहरादून – शीतकाल के लिए गंगोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए। मां गंगा की डोली मुखवा के लिए रवाना हो गई है। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं भी आज से शुरू हो गई है। धार्मिक परंपरा के अनुसार, पूजा-अर्चना और भोग लगने के बाद धाम परिसर में स्थित भगवान गणेश मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 33 मिनट पर बंंद किए जाएंगे। खरशालीगांव में स्थित मां यमुना मंदिर में भी मां यमुना के स्वागत की…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों और बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी तथा पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे नौनिहाल अपने जीवन में जिस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं उस दिशा में पूरे मनोयोग से काम करें, परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्य मिलती है।मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के बेहतर भविष्य के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कार देना हम सबकी जिम्मेदारी है।

Read More

देहरादून – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन के माध्यम से उत्तरकाशी के सिल्क्यारा के पास टनल में फंसे श्रमिकों के बारे में जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न राज्य और केंद्रीय एजेंसियां परस्पर समन्वय और तत्परता के साथ राहत और बचाव कार्य में जुटी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बचाव कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बचाव कार्य के लिए बड़े व्यास के ह्यूम पाइप हरिद्वार और देहरादून से भेजे जाने की व्यवस्था भी कर…

Read More

देहरादून – पंचदश नाम जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्र आनन्द गिरी ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंटकर उन्हें दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकालना हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। घटना के बाद से ही लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे मुख्यमंत्री ने आज पूर्वाह्न सिलक्यारा पहुंचकर मौके का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बचाव एवं राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए, इसके लिए लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने सुरंग में पहुंचकर अधिकारियों से हादसे के संबंध में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरंग में मलबा हटाने का काम तेजी से जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा एनडीआरएफ,…

Read More

शिमला – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। यहां लेप्चा में प्रधानमंत्री जवानों से मिले और उनके साथ दिवाली का उत्सव मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी पुष्टि की है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा है ‘बहादुर सुरक्षा बलों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेप्चा आया हूं’। प्रधानमंत्री को अचानक अपने बीच देखकर जवान भी आश्चर्यचकित रह गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामना संदेश दिया है। दीपावली के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों…

Read More

उत्तरकशी – उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलक्यारा से डंडालगांव तक निर्माणाधीन सुरंग के अंदर भूस्खलन हुआ है। सुरंग का निर्माण एनएचआईडीसीएल के निर्देशन में नवयुगा कंपनी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुरंग के अंदर 40 से ज्यादा मजूदर फंसे हैं। जिला आपदा प्रबंधन उत्तरकाशी ने इसकी पुष्टि की है। भले अभी यह पता नहीं चल पाया है कि सुरंग के अंदर कुल कितने श्रमिक फंसे हैं। कंपनी की ओर से मलबे को हटाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर पांच 108 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। एडीजी कानून व्यवस्था एपी अंशुमान…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। झटके दोपहर तीन बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। झटके हल्के थे लेकिन इसके बावजूद लोगों दहशत के मारे घरों से बाहर निकल आए।भूकंप का केंद्र उत्तरी दिल्ली रहा। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। आमतौर पर लोग अपने-अपने घरों में दिवाली की तैयारी में जुटे हुए हैं, ऐसे में भूकंप ने कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल उत्पन्न कर दिया। 

Read More