देहरादून – मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था। प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किए, जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाए गए। प्रतियोगिता में सही पाए जाने वाले 1709 उत्तरों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से तीन विजेताओं का नाम चयनित किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रॉबिन जॉन, द्वितीय विजेता सुश्री नन्दिनी रावत और तृतीय विजेता अशोक जोशी रहे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

