मोहाली – भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार को मोहाली में खेला जाएगा। विश्व कप से पहले दोनों टीमों की यह आखिरी वनडे सीरीज है। इसके बाद दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट के महाकुंभ में उतरेंगी। हालांकि, पहले वनडे में टीम को मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्सवेल की सेवाएं नहीं मिलेंगी। दोनों अनफिट हैं। हालांकि, वे टीम के साथ भारत जरूर आए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम की सबसे बड़ी खासियत टीम में विस्फोटक ऑलराउंडर्स की मौजूदगी है। मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस और शॉन एबॉट जरूरत पड़ने पर घातक गेंदबाजी और तूफानी बल्लेबाजी कर सकते हैं। इन्हें किसी भी क्रम में खिलाया जा सकता है। मोहाली में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। उसने यहां सात वनडे खेले हैं, जिसमें से छह में जीत हासिल की है।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

