Pauri TimesPauri Times
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Facebook Twitter Instagram
ताज़ा ख़बर
  • पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
  • उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
  • राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
  • सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
  • प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
  • रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
  • उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
  • पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
  • झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
  • उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना
Facebook Twitter Instagram YouTube
Pauri TimesPauri Times
Demo
  • होम
  • उत्तराखंड न्यूज़
    • गढ़वाल मंडल न्यूज़
      • चमोली न्यूज़
      • उत्तरकशी न्यूज़
      • देहरादून न्यूज़
      • पौढ़ी गढ़वाल न्यूज़
      • टिहरी गढ़वाल न्यूज़
      • हरिद्वार न्यूज़
      • रुद्रप्रयाग न्यूज़
    • कुमाऊं मंडल
      • नैनीताल न्यूज़
      • अल्मोड़ा न्यूज़
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत न्यूज़
      • उधम सिंह नगर न्यूज़
      • बागेश्वर न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • अच्छी खबर
  • विशेष बातचीत (इंटरव्यू)
  • पहाड़ की बात
  • नौकरी /करियर
  • खेल
  • ज्‍योतिष
  • साहित्य और संस्कृति
Pauri TimesPauri Times
Home » कथक सम्राट ‘बिरजू महाराज’ का महाप्रयाण
Top News

कथक सम्राट ‘बिरजू महाराज’ का महाप्रयाण

कला जगत में शोक की लहर, 'कथक' के एक युक का अंत
Bureau ChiefBy Bureau ChiefJanuary 21, 2022Updated:January 21, 2022No Comments3 Mins Read
Pt. Birju Maharaj : File
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जाने माने कथक सम्राट पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज का रविवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 83 वर्ष की उम्र में बिरजू महाराज ने दिल्ली के साकेत के एक अस्पताल में आखिरी सांसें लीं। कला में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। उनकी पोती रागिनी महाराज ने बताया कि एक महीने से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीती रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिससे उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। हालांकि डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए।

बिरजू महाराज के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित राजनीति, साहित्य एवं कला जगत की हस्तियों में ट्वीट कर शोक जाहिर किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बिरजू महाराज के निधन पर लिखा- लेजेंड्री पंडित बिरजू महाराज का निधन एक दौर का अंत है। यह भारतीय संगीत और सांस्कृतिक स्थान में गहरा शून्य छोड़ देता है। वह एक प्रतीक बन गए थे और उन्होंने कथक कौ वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

बिरजू महाराज का जन्म 4 फरवरी 1937 को लखनऊ में हुआ था। उनका असली नाम बृज मोहन नाथ मिश्रा था। वह एक ऐसे परिवार से ताल्लुक रखते थे, जो कि कथक नृत्य के लिए खूब जाना जाता है। बिरजू महाराज के अलावा उनके पिता अच्छन महाराज, चाचा शंभु महाराज और लच्छू महाराज भी प्रसिद्ध कथक नर्तक थे। वे लखनऊ के कथक-बिंदादीन घराने में पैदा हुए थे, लेकिन बचपन में ही कई चुनौतियों से घिरने के साथ-साथ उन्होंने इस परंपरा को कायम रखा और अपने पिता अच्छन महाराज और चाचा शंभू की पंक्ति में ही अपनी जगह बनाई।

बचपन से संगीत और नृत्य की सीख उनके भीतर जिस स्तर तक घुली, उसके बूते ही उन्होंने अलग.अलग तरह की नृत्यावलियों, मसलन, गोवर्धन लीला, माखन चोरी, मालती-माधव, कुमार संभव और फाग बहार आदि की रचना की। ताल और वाद्यों की अपनी खास समझ का ही यह हासिल था कि उन्होंने तबला, पखावज, ढोलक, नाल और वायलिन, स्वर मंडल और सितार जैसे वाद्य-यंत्रों के सुरों का भी ज्ञान अर्जित किया।

उन्होंने अपना पूरा जीवन इस नृत्य कला को देश-दुनिया में पहचान दिलाने के लिए समर्पित कर दिया, लेकिन वे एक उत्कृष्ट कलाकार होने के साथ-साथ शानदार कवि भी थे। उन्हें ठुमरी सहित गायकी के अन्य रूप में भी महारत हासिल थी। सिनेमा के क्षेत्र में सत्यजित रे की फिल्म शतरंज के खिलाड़ी के लिए उन्होंने उच्च कोटि की दो नृत्य नाटिकाएं रचीं।

इसके अलावा, 2012 में उन्हें विश्वरूपम और 2016 में बाजीराव मस्तानी के लिए नृत्य निर्देशन के लिए फिल्म फेयर पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने दिल तो पागल है, गदर, देवदास, और डेढ़-इश्किया जैसी कई फिल्मों में नृत्य निर्देशन किया था। देश-विदेश में हजारों संगीत प्रस्तुतियों और पद्म विभूषण जैसे सम्मान से विभूषित बिरजू महाराज की अहमियत और जरूरत उनके जाने के बाद और ज्यादा तीव्रता से महसूस की जाएगी।

Aastha Top News
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Bureau Chief

Related Posts

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन

April 17, 2024

प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज

April 17, 2024

Leave A Reply Cancel Reply

Advertisement
  • yuca2022-side.jpg
Latest News
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
Don't Miss

पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे

By OnnuAugust 18, 20260

ऋषिकेश। ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक जागरण के लंबे समय तक प्रभारी रहे हरीश…

उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी

August 17, 2026

राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव

August 15, 2026

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा

April 17, 2024

Subscribe to Updates

Get the latest news from Pauri Times about Uttarakhand.

Contact Us

Address
192-Racecourse, Near Officer's Hostal,
Dehradun, Uttarakhand-248001

Whatsapp:
+91-8800006688

Landline:
0135-2720074

टॉप स्टोरीज
Live visitors
746
4199
Visitors Today
3993797
Total
Visitors
Facebook Twitter Instagram YouTube
  • होम
  • हमारे बारे में
  • उत्तराखंड न्यूज़
  • मेरा गाँव
  • नौकरी /करियर
  • अच्छी खबर
  • विशेष
© 2026 Pauri Times. Developed by GlowviaTech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.