पुष्कर सिंह धामी चम्पावत में 55,025 वोटों से जीत दर्ज करने में सफल रहे। खटीमा से सीएम धामी कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी से 6579 वोटों से हारे थे। लेकिन, चंपावत विधानसभा में उन्होंने रेकॉर्ड 55 हजार वोटों से भारी जीत दर्ज कर उस हार की टीस को खत्म किया है।
हार के बाद भी जब वे प्रदेश की बागडोर संभाल रहे थे, तो इसका कारण प्रदेश में भाजपा की बिगड़ती छवि को सुधारना और पार्टी को 47 सीटों पर दोबारा जीत दिलाना रहा। भले धामी हारे, लेकिन उन्होंने पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई। धामी ने वर्ष 2012 में अपने गृह क्षेत्र खटीमा से चुनावी मैदान में कदम रखा और फिर लगातार दो चुनाव जीते।
| उम्मीदवार का नाम | पार्टी | कुल वोट | वोट % |
| पुष्कर सिंह धामी | भाजपा | 58,258 | 92.94 |
| निर्मला गहतोड़ी | कांग्रेस | 3233 | 5.16 |
| मनोज कुमार भट्ट | सपा | 413 | 0.66 |
| हिमांशु गड़कोटी | निर्दलीय | 402 | 0.64 |
| नोटा | —- | 377 | 0.60 |
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि चंपावत से रेकॉर्ड जीत के लिए उत्तराखंड के डायनामिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई। मुझे विश्वास है कि वे उत्तराखंड की प्रगति के लिए और अधिक मेहनत करेंगे। पीएम मोदी ने चंपावत की जनता का आभार जताते हुए लिखा कि मैं चंपावत की जनता का भाजपा में विश्वास रखने के लिए धन्यवाद देता है। साथ ही, हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं।




