Author: Onnu

जकार्ता। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत आचे में शनिवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी। श‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने पहले समुद्र के अंदर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप की चेतावनी जारी की थी। भूकंप दोपहर 12:19 बजे आया। इसका केंद्र आचे जया रीजेंसी की राजधानी कैलांग शहर से 372 किमी दक्षिण पश्चिम में और 12 किमी की गहराई में स्थित है। एजेंसी ने कहा कि भूकंप के झटकों से सुनामी आने की संभावना नहीं है।

Read More

अहमदाबाद – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वामीनारायण गुरुकुल विश्वविद्या प्रतिष्ठानम द्वारा आयोजित पूज्य पुराणी स्वामी स्मृति महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्सव को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी नारायण संप्रदाय के गुरुकुल के बिना गुजरात का सर्व शिक्षा अभियान अधूरा रह जाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘हम सभी भाजपा कार्यकर्ता 1950 से ही भारत की दिशा को बदलने की कोशिश कर रहे थे। हमारे कई पीढ़ियों ने कोशिश की, लेकिन वह दिन तब आया जब गुजरात का मुख्यमंत्री देश का प्रधानमंत्री बना। इसके बाद से ही सभी भारत को सम्मान…

Read More

अयोध्या –  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। पीएम मोदी इस दौरान अयोध्या को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से 15…

Read More

नई दिल्ली – पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही बर्फीली हवा ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ा दी है। अनुमान है कि तीन दिन तक स्थिति और खराब रहेगी। मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान दिन का पारा गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। नए साल के आगमन तक तापमान में ज्यादा सुधार की उम्मीद नहीं है। विभाग ने पूरे सप्ताह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l

Read More

देहरादून – आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मानवाधिकार संरक्षण के दृष्टिगत गृह विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने कहा कि कारागारों की मांग पर कैदियों को मेडिकल सुविधा आदि पहुंचाने के लिए सुरक्षा कर्मियों की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को राज्य में शीघ्र एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के गठन हेतु गढ़वाल और कुमाऊँ मण्डल में एक-एक ड्रग्स इंस्पेक्टर तथा 35 अन्य कार्मिकों के स्पष्ट प्रस्ताव को गृह विभाग को भेजने के निर्देश दिए। एसीएस ने उत्तराखण्ड में सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, हेलीपैड, हेलीपोर्ट, औद्योगिक स्थानों की सुरक्षा के लिए गठित की जाने वाली…

Read More

चमोली : उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 31 दिसंबर को स्नातक स्तरीय विभिन्न पदों के लिए परीक्षा होगी। चमोली में स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इन परीक्षा केन्द्रों पर 1688 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होगें। परीक्षा प्रातः 11 से 1:00 बजे तक आयोजित होगी। एग्जाम के दौरान परीक्षा कक्ष एवं कैम्पस में मोबाइल का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए सभी कक्षों में जैमर लगाए जाएंगे। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज आई.पी. एक्सटेंशन, नई दिल्ली में स्थित श्री बदरीनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान-यज्ञ आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के 18वें धार्मिक महा-आयोजन में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर श्रीराम कथा के श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।हमारे लिए बड़े गौरव की बात है कि 22 जनवरी को श्री रामलला अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे। सनातन संस्कृति के ध्वजवाहक आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में असंख्य सनातनियों के संघर्षों के परिणामस्वरूप ही आज श्रीराम मंदिर का निर्माण सम्भव हो पाया।

Read More

नई दिल्ली – देश में कोरोना के बढ़ते मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के कुल 797 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 4091 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है।

Read More

देहरादून – देहरादून में विकासनगर की शक्ति नहर किनारे यूजेवीएनएल, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। सबसे पहले कुंजा में जेसीबी से पक्के निर्माण तोड़े जा रह हैं। मौके पर एसडीएम विनोद कुमार, एसपी देहात कमलेश उपाध्याय, सीओ विकासनगर भाष्कर शाह, कोतवाली प्रभारी विकासनगर सूर्यभूषण सिंह नेगी, विकासनगर कोतवाली, कालसी, सहसपुर, सेलाकुई व संबंधित सभी चौकियों के करीब 100 पुलिसकर्मी और यूजेवीएनल के अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जुटी है।

Read More

नई दिल्ली – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व  दिल्ली तक समूचा उत्तर भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। सड़क, रेल व हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई। 80 से ज्यादा ट्रेनें 4 से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं, जबकि 271 उड़ानों पर भी असर पड़ा है। करीब डेढ़ दर्जन उड़ानों को रद्द व एक उड़ान को डाइवर्ट करना पड़ा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान में गिरावट का संकेत दिया है। पारे में गिरावट के सथा ही पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाएं दिल्ली में भी सिहरन पैदा कर सकती…

Read More