देहरादून : सूबे में चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत विशेषज्ञ चिकित्सकों की भारी कमी को देखते हुये, सरकार ने उनकी सेवानिवृत्ति की अधिवर्षता आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों का पृथक कैडर भी बनेगा। जिसका प्रस्ताव शीघ्र कैबिनेट में लाया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक हुई। जिसमें विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिये उनका पृथक कैडर बनाये जाने, वेतन वृद्धि एवं सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष किये…
Author: Onnu
देहरादून – अयोध्या में बनाए जा रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के पास ही उत्तराखण्ड सरकार राज्य अतिथि गृह का निर्माण करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के लिए भूमि आवंटित कर दी है। अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की ओर से कुल 4700.23 वर्ग मीटर भूमि उत्तराखंड के राज्य अतिथि गृह के लिए आवंटित की गई है, जहां उत्तराखण्ड सरकार द्वारा अतिथि गृह का निर्माण करेगी। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को नवनिर्मित मंदिर में राम लला के मूर्त रूप का प्राण…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “देवभूमि” उत्तराखण्ड आगमन पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का भी मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि आगमन पर स्वागत किया।
कोटा – राजस्थान में शुक्रवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। कोटा रेलवे जंक्शन के पास शुक्रवार देर रात जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री डिब्बे से कूद गए। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय तेज आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री सहम गए। सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारी और बचाव टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं हैl पैसेंजर ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जोधपुर से भोपाल के लिए रवाना हुई थी। कोटा…
देहरादून – आज शुक्रवार को सीएम धामी ने सचिवालय में परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को अयोध्या धाम के लिए देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार से बस सेवा शुरू करने के निर्देश दिए हैं।सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए अधिकारियों को बस स्टेशनों को स्वच्छ और आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस करने के साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में क्रैश बैरियर और वाहनों की फिटनेस टेस्टिंग का विशेष ध्यान दे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों के बेहतर प्रशिक्षण और मेडिकल की समुचित व्यवस्था…
नई दिल्ली – विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने नेपाल के काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। नेपाल के दौरे पर गए विदेश मंत्री ने ट्वीट किया कि आज सुबह पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। दोनों देशों के लोगों की भलाई और भारत-नेपाल संबंधों के लिए प्रार्थना की।
देहरादून -सचिवालय में प्रतिदिन होने वाली सुबह की बैठक की शुरुआत आज शुक्रवार को रामभजन के साथ हुई। सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ रामभजन सुना।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया रामभजन सुबह उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजा। देवभूमि उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।बता दें, अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार जगमोहन सेठी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।
देहरादून – उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले में रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। हरिद्वार जिले के लिए भी कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को काशीपुर में बनने वाले इलेक्ट्रोनिक पार्क, सितारगंज में बनने वाले प्लास्टिक पार्क, देहरादून-ऋषिकेश में कन्वेंशन सेंटर की स्थापना सहित अन्य परियोजनाओं के लिए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल्द ही नई आई.टी.पॉलिसी लाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए और तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि…
