अयोध्या – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। रामलला राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में नए मंदिर में भगवान राम की ‘आरती’ की, पीएम मोदी ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवान राम के चरणों में ‘छत्र’ अर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि दैवीय आशीर्वाद और दिव्य आत्माओं की वजह से यह कार्य पूरा हुआ है। मैं इन सभी दिव्य चेतनाओं को भी नमन करता हूं। मैं आज प्रभु श्रीराम से क्षमा याचना भी करता हूं। हमारे…
Author: Onnu
देहरादून – अयोध्या में प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टपकेश्वर से वर्चुअल दर्शन कर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने इससे पहले टपकेश्वर मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना और यज्ञ भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब प्रभु श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने हैं। यह हर्ष-उल्लास और देश को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। यह दिन प्रभु श्री राम के न्याय और नैतिकता, सत्यनिष्ठा, साहस, शालीनता और करूणा के भाव को अपने जीवन में लाने के लिए संकल्प लेने का है।“संतो…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा तैयार किए गए वार्षिक कैलेंडर (सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड) का विमोचन किया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री रामजन्मभूमि में निर्मित भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सपरिवार पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज का दिवस अत्यंत विशेष है, श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति का नूतन स्वर्णिम अध्याय लिखा जा रहा है।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः मुख्यमंत्री आवास स्थित देवालय में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर श्री रामचरितमानस की चौपाइयों का पाठ किया। इसके उपरांत उन्होंने आवास परिसर स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में श्रीराम मंदिर के रुप में सनातन संस्कृति के वैभव की पुनर्स्थापना का साक्षी बनना हम सभी के लिए परम सौभाग्य का क्षण है। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के लंबे संघर्ष व अनेक रामभक्तों के बलिदानों के बाद इस भव्य व दिव्य महोत्सव का साक्षी बनकर…
हरिद्वार – मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी को हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाया रहेगा। इन दोनों जिलों के लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है 25 जनवरी के बाद कोहरा छंटना शुरू होगा।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया और श्रीराम धुन का उद्घोष किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सबकी साधना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर बनाए जाने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उत्तराखण्ड के लोग राम भक्त भी हैं और राष्ट्र भक्त भी हैं। जब से राज्य में इस पखवाडे़ की शुरूआत हुई, तब से पूरा प्रदेश राममय हो गया है। इस अवसर पर विधायक विनोद चमोली, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद राकेश जुयाल, ममराज अग्रवाल, राजेश मित्तल एवं शोभायात्रा में प्रतिभाग…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के तहत जनपद ऊधम सिंह नगर के लाभार्थियों के साथ वर्चुअल संवाद किया। इस दौरान लाभार्थियों ने विभिन्न योजनाओं से जुड़े अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। लाभार्थियों ने जन हितैषी विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। महज कुछ ही दिनों में इस यात्रा ने लाखों गांवों की यात्रा तय…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित कुल 96 अभ्यर्थियों को नियुक्त पत्र सौंपे। जिसमें उत्तराखण्ड वन विकास निगम के 88 और उच्च शिक्षा विभाग के 08 सहायक लेखाकार शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित सहायक लेखाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनहित में कार्य करें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलती है। ईश्वर की कृपा से आपको जनसेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा रोजगार के साथ ही स्वरोजगार को भी तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम…
देहरादून – केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-507 के अंतर्गत कालसी/हरबर्टपुर से बड़कोट बेंड सेक्शन के 2-लेन में चौड़ीकरण के लिए ईपीसी मोड के तहत 346.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया।
