देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सेवक सदन में “मेधावी बालिका शिक्षा प्रोत्साहन” कार्यक्रम के तहत विभिन्न जनपदों की वर्ष 2022 और 2023 की टॉपर 318 (इंटरमीडिएट/हाईस्कूल) बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मार्टफोन से पुरस्कृत किया।इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग का “परिवर्तन पोर्टल” लॉन्च किया और बालिका निकेतन, देहरादून की बालिकाओं को चन्द्रयान की प्रतिकृति भी भेंट की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के लिए विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं जिसमें 30%…
Author: Onnu
मुंबई – अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि इसमें अली अब्बास जफर ने वह सबकुछ रखा है, जिसकी दर्शकों को चाह है। एक सामान्य ईद रिलीज से लेकर भव्य एक्शन, हाई ऑक्टेन ड्रामा, भावनाओं का अतिप्रवाह और देशभक्ति की एक मजबूत लहर तक, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टीजर में इन सबकी झलक देखने को मिली है। नई फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 25 साल पुरानी फिल्म से बहुत अलग है, जिसके साथ इसका…
अयोध्या – राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दूसरे दिन आज भी राम भक्तों में रामलला के दर्शन के लिए भारी उत्साह है। मंगला आरती के साथ ही दर्शन निरंतर जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ सामान्य है। मंगलवार को पांच लाख श्रद्धालुओं ने श्रीराम दरबार में हाजिरी लगाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धैर्य के साथ दर्शन करने की अपील की। इसका असर बुधवार को दिखाई भी दिया। बुधवार को व्यवस्था के साथ दर्शन किए जा रहे हैं। हजारों लोगों के मंदिर परिसर में…
चम्पावत – मुख्यमंत्री धामी का जनपद में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को वरिष्ठ नेता और पूर्व दर्जा राज्यमंत्री स्व. हयात सिंह महरा के पैतृक गांव इन्द्रपुरी, बाराकोट ईजड़ा लोहाघाट पहुंच कर शोकाकुल परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री धामी गांव ईजड़ा स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार जनों को गले लगाकर इस दुख की घड़ी में ढ़ाढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने ईश्वर से पुण्य आत्मा को श्री चरणों में स्थान देते हुए शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।…
नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी 127वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण लोगों को प्रेरित करता रहता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ पर शुभकामनाएं दीं, उन्होंने सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि आज नेताजी की जयंती पर हम उनके जीवन और साहस को याद करते हुए उनका सम्मान कर रहे हैं। हमारे देश की आजादी के प्रति उनका अटूट समर्पण प्रेरणा हमें देता है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम…
देहरादून – मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने आज सचिवालय में प्रदेश की ड्रोन पॉलिसी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि ड्रोन क्षेत्र में इनोवेटिव एप्रोच अपनाने की आवश्यकता है इसके लिए देश के प्रौद्योगिकी संस्थानों से सहयोग लेने के लिए कांट्रेक्ट किए जाएं। मुख्य सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड मोस्ट हेलीकॉप्टर फ्रेंडली स्टेट है, ड्रोन कॉरिडोर के लिए जीरो रिस्क एरिया पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि PITCUL और UPCL की बहुत सी हाई-टेंशन और लो-टेंशन लाइन्स को ध्यान में रखते हुए UPCL और PITCUL से आपसी सामंजस्य स्थापित किया जाए। मुख्य…
नई दिल्ली – मिजोरम में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। यहां लेंगपुई एयरपोर्ट पर म्यांमार सेना का एक विमान रनवे से फिसल गया। बताया गया है कि प्लेन में पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग घायल हुए हैं। जख्मियों को लेंगपुई अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया गया है कि यह विमान म्यांमार से मिजोरम में आए म्यांमारी सैनिकों को लेने के लिए आया था। हालांकि, लेंगपुई एयरपोर्ट के चुनौतीपूर्ण रनवे के चलते लैंडिंग के दौरान म्यांमार सेना का शांक्सी वाई-8 विमान रनवे से फिसल गया।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजाद हिंद फौज के नेतृत्वकर्ता, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने राष्ट्र की स्वाधीनता के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
अयोध्या – सोमवार को अयोध्या में संपन्न हुए रामलला के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के बाद मंगलवार को पूजा-अर्चना के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है।प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह श्री राम लला की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए भक्त सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या में जमा हो गए।रामलला की पूजा करने और दर्शन करने के लिए श्री राम मंदिर के मुख्य द्वार पर भक्त सुबह तीन बजे से ही बड़ी संख्या में जुटने शुरू हो गए थे। रामलला आज से आम श्रद्धालुओं को दर्शन दे…
देहरादून – दिल्ली के लाल किले में 23 से 31 जनवरी तक मनाए जाने वाले भारत पर्व पर पहली बार विकसित उत्तराखंड की झांकी दिखेगी, जिसमें राज्य की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार की धरती से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था। इस दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार आगे बढ़ रही है। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक व नोडल अधिकारी केएस चौहान ने बताया कि विकसित उत्तराखंड झांकी के अग्र भाग में कुमाऊंनी महिला को पारंपरिक वेशभूषा में स्वागत करते हुए दिखाया गया…
