Author: Onnu

देहरादून – डीएम सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया आज जनसुनवाई में 76 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। आज प्राप्त शिकायतों में भूमि कब्जा, अतिक्रमण, शस्त्र लाईसेंस नवीनीकरण, सिंचाई गूल पर अतिक्रमण, पेयजल एवं सीवर कार्यों के उपरान्त सड़क का समतलीकरण किए जाने, आपदा के दौरान क्षतिग्रस्त परिसर का आंगणन कराने, भारतीय नागरिकता हेतु किए गए आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने, विद्युत बीजक माफ करने आदि शिकायतें प्राप्त हुई।जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्या के निस्तारण हेतु प्रत्येक जनसुनवाई तथा तहसील दिवस पर एमडीडीए, नगर निगम,…

Read More

देहरादून – कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा आज रा.ई.का. नरेंद्रनगर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रति भाग कर प्रथम टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य स्तरीय ओपन महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का उद्धघाटन किया गया। वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड सरकार सुबोध उनियाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर, गुब्बारे उड़ाकर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 का सुभारम्भ किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा विभिन्न जनपदों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आये बच्चों एवं एसोसियेशन् के पदाधिकारियों से भेंट की गई।कैबिनेट मंत्री एवं अध्यक्ष उत्तराखंड फुटबॉल एसोसियेशन सुबोध उनियाल ने कहा कि आज पहली बार टिहरी कप उत्तराखण्ड राज्य…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज यानी सोमवार को महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सत्ता के लिए भाजपा की पीठ में छुरा घोंपा और अपनी विचारधारा से समझौता किया।भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि साल 2019 के चुनावों के दौरान यह स्पष्ट रूप से ये तय हुआ था कि “दिल्ली में नरेंद्र … महाराष्ट्र में देवेंद्र’। शिवसेना ने उस समय इसके लिए सहमति…

Read More

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नोटबंदी के फैसले को बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को ‘ऐतिहासिक’ करार दिया। पार्टी ने सोमवार को सवाल किया कि क्या कांग्रेस नेता राहुल गांधी शीर्ष कोर्ट के फैसले के बाद नोटबंदी के खिलाफ चलाए गए अभियान के लिए माफी मांगेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में सरकार के 2016 के 1,000 रुपये और 500 रुपये के मूल्यवर्ग के नोटों को विमुद्रीकृत करने के फैसले को बरकरार रखते हुए कहा कि निर्णय लेने की प्रक्रिया त्रुटिपूर्ण नहीं थी। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री और भाजपा के नेता रवि शंकर प्रसाद ने दावा किया कि 2016 में की…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ ही शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज नववर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने भी सभी को नव वर्ष की बधाई दी तथा नव वर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़े, ऐसी कामना की।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन क्रिकेटर ऋषभ पंत का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य सुधार के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के परिजनों से बात की एवं राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया।

Read More

देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नववर्ष 2023 के प्रथम दिन देहरादून के नानकसर गुरूद्वारा साहिब में मत्था टेककर और काली माता मंदिर हाथीबड़कला में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए कामना की। राज्यपाल ने कामना की कि नववर्ष सभी के जीवन में उमंग, उल्लास व उन्नति लेकर आये।

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बनियावाला, प्रेमनगर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को गणवेश भी प्रदान किए एवं नव वर्ष के अवसर पर केक काटकर उनका उत्साहवर्द्धन किया। मुख्यमंत्री धामी ने छात्रावास का निरीक्षण एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री धामी द्वारा समस्त राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु प्रत्येक विद्यालय स्तर पर सेनेट्री पैड की उपलब्धता बनी रहे, इसके लिए कॉर्पस फण्ड से प्रति विद्यालय ₹50 हजार की दर…

Read More

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा आने वाले वर्ष में राज्य सरकार आमजन के सहयोग से प्रदेश को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने का कार्य करेगी। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार को पुनः पूर्ण बहुमत से विजय बनाया है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष राज्य सरकार ने पहली कैबिनेट बैठक में…

Read More