Author: Onnu

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में ग्राम्य विकास एवं पलायन निवारण आयोग की बैठक में कहा कि राज्य में पलायन को रोकने के लिए वैज्ञानिक तरीके से व्यापक कार्य किए जाएं व आजीविका वृद्धि हेतु व्यापक कार्य योजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग रिवर्स पलायन कर राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार के साथ ही अन्य लोगों को भी स्वरोजगार से जोड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को प्रोत्साहित किया जाए व पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केंद्रित योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होनें कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि…

Read More

नई दिल्ली – भारत इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है। भारत ने बाली में वार्षिक शिखर सम्मेलन में प्रभावशाली समूह जी20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। ये अध्यक्षता 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक भारत के पास है। आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राजधानी दिल्ली में Y20 समिट इंडिया के कर्टेन रेजर इवेंट में Y20 समिट की थीम, लोगो और वेबसाइट लॉन्च की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन युवाओं और विश्व को हमारे विकास के तरीके को आकार देने के लिए समान रूप प्रदान करता है। मुझे आशा है कि आप हमें…

Read More

देहरादून – शुक्रवार को न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में एक सामान्य फ़रियादी की तरह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी ने मुलाकात की। इस अवसर पर दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष शोभा वर्मा भी उपस्थित रही। मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी और वर्तमान में दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष निर्मला जोशी ने अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ मंत्री से दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को निःशुल्क भूमि आवटन को लेकर अपनी समस्या को मंत्री जोशी के समक्ष रखा। जिसपर मंत्री गणेश जोशी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने दूरभाष…

Read More

देहरादून – आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक लेते हुए कहा कि पर्वतीय जनपदों में खेती एवं बागवानी की फेंसिंग के लिए 130 करोड़ रुपए की धनराशि की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आजीविका दर्पण त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विस्तारीकरण के लिए मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना प्रारम्भ की जाएगी एवं मुख्यमंत्री सीमान्त क्षेत्र विकास योजना के तहत नेपाल बॉर्डर के कुछ गांवों को चिन्हित कर विकसित किया जाए। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों से कहा कि कृषि, बागवानी,…

Read More

विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत 12 और 13 जनवरी को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन का आयोजित करेगा। इस शिखर सम्मेलन को ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ कहा जाएगा, जिसका विषय ‘एकता की आवाज, एकता का उद्देश्य’ है। क्वात्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा, इस वर्ष भारत द्वारा शुरू की जाने वाली एक नई और अनूठी पहल की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। हम 12 और 13 जनवरी 2023 को एक विशेष वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित करेंगे। इस शिखर सम्मेलन को ‘द वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ कहा जाएगा,…

Read More

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक इसका केंद्र अफगानिस्तान का फैयजाबाद रहा। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 5.9 रही और यह रात 7.55 पर आया। फिलहाल कहीं से किसी प्रकार की हानी की सूचना नहीं है।  झटके महसूस होने के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल गए। दिल्ली से सटे नोएडा, फरीदाबाद व गुरुग्राम में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सांबा, कठुआ, डोडा, उधमपुर, जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर में भी इसके झटके महसूस किए गए।

Read More

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने भारत और फ्रांस के बीच अहम बैठक, कतर में हिरासत में लिए गए आठ पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारियों और जम्मू-कश्मीर पर बिलावल भुट्टो के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस ने आज दिल्ली में 36वीं सामरिक वार्ता आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व एनएसए डोभाल ने किया और फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के राजनयिक सलाहकार इमैनुएल बोने ने किया। भारत और फ्रांस ने संघर्ष एन यूक्रेन के संदर्भ में वर्तमान वैश्विक सुरक्षा स्थिति, अफगानिस्तान के संदर्भ में क्षेत्रीय…

Read More

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पोर्ट ब्लेयर पहुंचे। यहां उन्होंने अंडमान और निकोबार में तैनात सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अंडमान निकोबार कमान ने हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने, और हमारे समुद्री क्षेत्र को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2001 में स्थापना के बाद से अंडमान निकोबार कमान ने अपनी परिचालन क्षमता में वृद्धि की है। आगे राजनाथ सिंह ने कहा कि गलवां में हमारे जवानों ने शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया। बाहर कुछ भी बोला जा सकता है लेकिन मैं जानता हूं कि कदम-कदम पर क्या हुआ। मैंने रिपोर्ट प्राप्त…

Read More

देहरादून – उत्तराखण्ड राज्य द्वारा उपलब्ध जल संसाधनों के समेकित उपयोग एवं नियोजन से वर्ष 2047 तक राज्य में जल का उपयोग करने वाले सिंचाई, कृषि, पेयजल आदि समस्त Sectors को जल के क्षेत्र में परिपूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मध्य प्रदेश स्थित भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हॉल (मिंटो हॉल), जहांगीराबाद में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरूवार को 05-06 जनवरी, 2023 तक होने वाले जल विषय पर पहले अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन “जल…

Read More

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नवनिर्मित गदरपुर बाईपास, खटीमा बाईपास समेत 30606.75 लाख रुपए की 26 योजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी वर्चुअल माध्यम से सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाईपास के लोकार्पण के साथ खटीमा एवं गदरपुर क्षेत्रवासियों को जाम से निजात भी मिलेगा। उन्होंने कहा जल्द ही टनकपुर से सितारगंज एवं पीलीभीत से खटीमा हेतु 4 लेन सड़क पर भी कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष…

Read More