देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने जोशीमठ में भू-धंसाव की स्थिति के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में आयुक्त गढ़वाल मण्डल सुशील कुमार, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना और एसपी चमोली प्रमेन्द्र डोभाल मौजूद रहे।राज्यपाल ने कहा कि विपदा की इस घड़ी में पूरा देश व प्रदेश प्रभावित लोगों के साथ है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती के समय हमें प्रत्येक प्रभावित की समस्या को सुनना है, और उसे हरसंभव मदद करनी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रभावितों की मूलभूत जरूरतों पर विशेष ध्यान दिया जाय।…
Author: Onnu
दिल्ली – दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके से भी कंझावला कांड जैसा मामला सामने आया है। शनिवार को एक कार सवार ने युवक को टक्कर मारने के बाद काफी दूरी तक घसीटा। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, कार सवार ने टक्कर के बाद कार के बोनट पर एक युवक को आधा किलोमीटर तक घसीटा। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।मामले से जुड़े वायरल वीडियो में शख्स चलती सफेद रंग की कार की बोनट पर देखा जा सकता है। दिल्ली पुलिस आरोपी की पहचान के…
गुजरात – गुजरात के अहमदाबाद में उत्तरायण का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रमों में गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह ने अपने परिवार, दोस्तों और भाजपा नेताओं के साथ अहमदाबाद के वेजलपुर में त्योहार मनाया। उन्होंने अपने दिन की शुरुआत परिवार के लोगों के साथ जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के साथ की। उसके बाद गृह मंत्री अपनी पत्नी के साथ वेजलपुर के एक आवासीय सोसाइटी पहुंचे जहां उन्होंने एक स्थानीय भाजपा नेता के घर की छत पर पतंगबाजी का भी मजा लिया।
देहरादून – भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महानगर कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता ने ठंड के प्रकोप को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े और राजकीय प्राथमिक विद्यालय हकीकत राय नगर के बच्चों को ट्रैक सूट वितरित किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को निशुल्क ट्रैक सूट दिया जा रहा है, जिससे ठंड में बच्चों को राहत मिलेगी। इस पुनीत कार्य के लिए लच्छू गुप्ता को बधाई देता हूं। लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुनीत कार्य प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए जिससे जरूरतमंद लोग लाभान्वित हो…
देहरादून – केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चीड़बाग, देहरादून स्थित शौर्य स्थल का उद्घाटन किया और पुष्प चक्र अर्पित कर उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शौर्य स्थल का अवलोकन करने के साथ ही शहीदों के परिजनों से मुलाकात भी की।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, सीडीएस लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान (से.नि), सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय एवं मेजर जनरल संजीव खत्री ने भी उत्तराखण्ड के वीरगति प्राप्त योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी।
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। मुख्यमंत्री ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज सचिवालय में यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) के चांसलर डॉ. सुनील राय ने भेंट कर जोशीमठ में भू-धंसाव से प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 5 लाख रुपए का चेक सौंपा।
देहरादून – सूबे के कैबिनेट मंत्री और चमोली जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर जोशीमठ में मोर्चा सम्भाल लिया है। जोशीमठ पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले राहत शिविरों का दौरा किया और वहां रह रहे पीड़ितों का हाल-चाल जाना। उन्होंने भू-धंसाव से प्रभावित सभी लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार हर कदम पर उनके साथ है। डॉ0 रावत ने भू-धंसाव वाले विभिन्न क्षेत्रों में जाकर स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन व राहत कार्यों में जुटे अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों के रहने की समुचित व्यवस्था करने व राहत…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों हेतु सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जोशीमठ के भू-धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों को अंतरिम पैकेज दिया जा रहा है। अंतरिम पैकेज एवं पुनर्वास की दर निर्धारण करने के लिए कमेटी गठित की गई है व प्रभावितों के हितों का पूरा ध्यान रखते हुए मुआवजा दिया जाएगा।
देहरादून- उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रात 2:12 बजे भूकंप ने जोशीमठ के लोगों को दहला दिया। दिन में बारिश और बर्फबारी के कारण परेशान लोगों के लिए यह मुसीबत बढ़ाने वाली आफत आई। हालांकि, भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी नहीं हुई। जोशीमठ के घरों में आई दरारों के बाद से ही भूकंप जैसी स्थिति बनने पर लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से करीब 240 किलोमीटर दूर था। भूकंप के कारण जोशीमठ में नुकसान पहुंचने…
