देहरादून – मसूरी में देर शाम को मसूरी-देहरादून कोलूखेत पानी वाले बैंड पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। जिसमें सवार तीन महिला दो पुरुष और 4 बच्चे बाल-बाल बच गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कार में लगी आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक कार जलकर खाक हो गई थी। वहीं कार में लगी आग के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मसूरी फायर सर्विस के द्वारा आग पर काबू पाया गया, परंतु तब तक आग जलकर खाक हो…
Author: Onnu
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को उत्तरकाशी स्थित लो.नि.वि. निरीक्षण भवन परिसर में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सीमान्त गाँवों का विकास कैसे हो विषय पर स्कूली छात्र-छात्राओं, एन०सी०सी० कैडेट्स के साथ संवाद किया। साथ ही उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिक संगठन, स्थनीय जनप्रतिनिधियों, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं भेंट वार्ता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शौर्य स्थल, उत्तरकाशी के सौंदर्यकरण एवं टीन सेट लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा शौर्य स्थल में प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने शहीदों…
देहरादून। दो दिवसीय उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सीमांत विकासखंड भटवाड़ी के ग्राम सिरोर, नेताला में प्रातः काल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम वासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने भागीरथी नदी से हो रहे कटाव के बारे में भी ग्राम वासियों से जानकारी ली।उन्होंने कहा प्रातः काल भ्रमण के दौरान ग्राम वासियों से मिलकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का फीडबैक मिलता है। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाए जाने का सपना गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही पूरा होगा।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही दल का ध्वज ग्रहण कर इस अभियान का विधिवत समापन किया।मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के सभी जवानों को इस कठिन अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान करने से आने वाली चुनौतियों का सामना करने में आसानी होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जब भी रेस्क्यू ऑपरेशन की बात आती है तो सबसे पहले हमारी एस.डी.आर.एफ के साथ एन.डी.आर.एफ को याद किया जाता है।…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी में आयोजित “मुख्य सेवक आपके द्वार” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹34710.19 लाख की 110 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छह प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सम्मान राशि का चेक वितरित किया एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि एवं आवास की चाबी भेंट की। उन्होंने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के कुल 63 लाभार्थियो को भी चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 साल…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ब्लॉक प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम में कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती व्यवस्था में ब्लॉक प्रमुख महत्वपूर्ण कड़ी है। सरकार की योजनाओं को अपने क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी इन पर होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में वृद्धि जल्दी की जायेगी। ब्लॉक प्रमुखों की निधि बढ़ाये जाने एवं अन्य मांगों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी मांगों का आंकलन कर उचित निर्णय लिया जायेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा अनेक…
देहरादून – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुडे हर कर्मचारी का हित है सर्वोपरि यह बात डॉ आर राजेश कुमार स्वास्थ्य सचिव एवं एन.एच.एम. मिशन निदेशक ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के पदाधिकारियों की विभिन्न मांगो के संबंध में हुई वार्ता के दौरान कही। स्वास्थ्य सचिव द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में आमजन को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्रदान कर रहा है। उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों के सामने कई प्रकार की…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की पहली समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलाधिकारियों एवं एस.एस.पी ने वर्चुअली माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आमजन को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिले इसके लिए सभी नियमित बहुद्देशीय शिविर लगायें जाए। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री ने सभी एस.एस.पी को निर्देश दिये कि जनपद स्तर पर विवेचना से संबंधित जो मामले एक साल से अधिक समय से…
देहरादून – प्रदेश में नदियों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए हैं कि अतिक्रमण एक गंभीर विषय है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे सालों से रह रहे हैं लोगों के नियमितीकरण के लिए कैबिनेट में एक समिति का गठन किया गया है। लेकिन सरकार उनको लेकर बहुत ज्यादा गंभीर है जिन्होंने किसी प्रतीक जैसे मन्दिर या मस्जिद के रूप में सरकारी जमीनों पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने जबरन कब्जे किए हुए हैं वह खुद ही अपने कब्जों…
देहरादून। गौला नदी में खनन कार्य की अनुमति 31 मई के स्थान पर भारत सरकार द्वारा अब 30 जून तक बढ़ाई गई है। इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु 50 करोड़ तक का मुनाफा होगा। लोगांे को रोजगार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी। केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन…
