पौढ़ी गढ़वाल – ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के निकट जेसीबी मशीन ला रहा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। देवप्रयाग थाना इंस्पेक्टर देवराज शर्मा ने बताया ट्रेलर वाहन जेसीबी मशीन को लेकर ऋषिकेश से गौचर के लिए चला था। बछेलीखाल के निकट धौल धार में ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रेलर चालक बृजपाल पुत्र बलवंत सिंह रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल छिटककर बाहर गिरने से जान बच गई। दुर्घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी बछेलीखाल रविंद्र डोभाल व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँची।चालक…
Author: Onnu
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अक्तूबर में पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां चौकस हो गई हैं। नैनीसैनी हवाई अड्डे से लेकर प्रस्तावित जनसभा स्थल सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम तक प्रत्येक घर, कार्यालय, निजी कार्यालय सभी जगह पुलिस लोगों का सत्यापन कर रही है। धारचूला के नारायण आश्रम, आदि कैलाश आदि स्थानों पर भी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का 11 और 12 अक्तूबर को आदि कैलाश, नारायण आश्रम में भ्रमण और पिथौरागढ़ में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में मादक पदार्थों, अवैध शराब की बिक्री, तस्करी और सीमा पर…
नई दिल्ली – आज विश्व हृदय दिवस हैlइस साल की थीम है हृदय का प्रयोग करें, हृदय को जानें। हमारे लिए यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि हर एक लाख में से 28 हजार मौतें इस रोग से ही हो रही हैं। जबकि डॉक्टर कहते हैं कि हृदय रोगों से बचाव संभव है। हमारे शरीर में हृदय एक मिनट में लगभग 60 बार और प्रतिदिन एक लाख बार धड़कता है। हर मिनट यह करीब 6.8 लीटर रक्त को पंप करता है। पुरुषों का दिल करीब 340 ग्राम भार का होता है जबकि महिलाओं का दिल अधिकतम 280 ग्राम का होता…
देहरादून – देहरादून ओल्ड मसूरी रोड के पास हादसा हो गया, मार्ग पर एक युवक का शव खाई में मिला। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को दोनों युवक खाई में मिले। जबकि सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा था। घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह देहरादून कंट्रोल रूम द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि ओल्ड मसूरी मार्ग, राजपुर में दो युवक खाई में गिर गए जिनके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। इसके बाद एसडीआरएफ टीम मुख्य आरक्षी संतोष सिंह रावत टीम व…
अल्मोड़ा।आज सोमेश्वर विधानसभा के मंडल सोमेश्वर में कैबिनेट मंत्री व विधायक रेखा आर्या ने बस्ती जनसंपर्क अभियान के तहत अपनी सोमेश्वर विधानसभा मंडल स्थित ग्राम सभा दुमदगाँव में एससी बाहुल्य ग्रामसभा मे जनसम्पर्क किया जहाँ उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्ट की केंद्र व राज्य सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है जिसके कारण गरीब उत्थान व कल्याण का संकल्प सिद्ध हो रहा है। गरीबों, दलितों व वंचितों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि…
हरिद्वार – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद्र शर्मा की अस्थियां आज हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गई। उनकी बेटी अनुलेखा अत्रि एवं परिवार के सदस्य अस्थि कलश लेकर सुबह हरिद्वार पहुंचे। यहां भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि पूरन चंद्र शर्मा का मंगलवार को रामपुर रोड स्थित उनके आवास पर निधन हो गया था। वह काफी समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को रानीबाग स्थित चित्रशिलाघाट पर किया गया था।राज्य में पार्टी के संस्थापक सदस्यों में पूरन चंद्र शर्मा रहे थे। वे राज्य के तीसरे प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व…
देहरादून – उत्तराखंड के राज्यपाल लें.ज. गुरमीत सिंह गुरुवार सुबह केदारनाथ धाम पहुंचे। जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार व पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल तीर्थ पुरोहितों से मिले। पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया। राज्यपाल ने सभी तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद बाबा केदार की पूजा अर्चना कर प्रदेश व देश की मंगलकामना की। वहीं उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुननिर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। हेली सेवा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा के टिकटों की…
इंदौर – 28 सितंबर 1929 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मीं लता मंगेशकर को गायिकी क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने के लिए भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड सहित कई सम्मानों से नवाजा गया था। लता मंगेशकर बचपन से सिंगर बनना चाहती थीं, उन्होंने पहली बार वसंग जोगलेकर की फिल्म ‘कीर्ती हसाल’ के लिए गाना गाया थाl लता के पिता नहीं चाहते थे कि लता फिल्मों के लिए गाना गाए, इसलिए लता का गाना इस फिल्म से निकाल दिया गयाl जब लता के पिता की मृत्यु हो गई तो घर की सारी जिम्मेदारी लता पर ही आ…
देहरादून – जोशीमठ में सबसे अधिक भू-धंसाव दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच हुआ। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिकल इंस्टीट्यूट, हैदराबाद के अध्ययन में एक किमी लंबाई की लाइन में सेटेलाइट से लिए चित्रों में जोशीमठ के 6 सेमी से एक मीटर तक धंसने के आंकड़े दर्ज किए गए। हालांकि एक मीटर तक भू-धंसाव एक सीमित क्षेत्र में था। इसके साथ ही जमीन के भीतर 10 मीटर तक बड़े बोल्डरों का पता चला। एनजीआरआई की जोशीमठ में भू-वैज्ञानिक और भू-तकनीकी के आधार पर प्रस्तुत रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां की चट्टानें और उसमें मौजूद मिट्टी या दूसरे कण…
देहरादून – अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठकों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन कि समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी पत्राचार की औपचारिकता से आगे बढ़कर कार्यों को पूरा करने के लिए डेडलाइन निर्धारित करें और मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अपने कार्यों की ऑनरशिप लें। बैठक में संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, खेल, पर्यटन, राजस्व, गृह, ऊर्जा, ग्राम्य विकास, आपदा प्रबन्धन, सूचना प्रौद्योगिकी और वन एवं पर्यावरण विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। एसीएस ने वन व…
