देहरादून – बदरीनाथ हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। चमोली के बिरही में एक टेम्पो ट्रैवलर और एक बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे की है। बाइक पीपलकोटी से चमोली की और आ रही थी। बाइक टेम्पो ट्रैवलर को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान हादसा हुआ। हादसे में मृतक दो बाइक सवार पुलिसकर्मी हैं और एक स्थानीय युवक है।टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों टेम्पो के नीचे कुचल गए और स्थानीय युवक चमोली निवासी दीपक कुमार पुत्र शिवनाथ व…
Author: Onnu
नई दिल्ली – आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति ने त्यौहारों के पहले एक बार फिर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। लगातार चौथी बार रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद कहा, “सभी प्रासंगिक पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद मौद्रिक नीति समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।” इस दौरान आरबीआई गवर्नर ने जीडीपी के अनुमानों में भी कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी खर्चे…
मुंबई – फिल्म ‘लगान’ की तरह ही जीवन के संघर्ष की कहानी है फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की। फिल्म का निर्देशन, संगीत और अभिनय भले उस स्तर का न हो लेकिन ये फिल्म भी जीने का हौसला रखने और सामने खड़ी हार को अपनी जिजीविषा से विजय में बदल देने के संघर्ष में दर्शकों को अपने साथ जोड़ लेने का अच्छा प्रयास है। फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ उन जसवंत सिंह गिल की कहानी है जिन्होंने हकीकत में एक कोयला खदान में फंसे मजदूरों को अपनी त्वरित बुद्धि से बचा लिया था। फिल्म अपना कालखंड स्थापित करने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित होने…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आज सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप, स्विटजरलैंण्ड के मध्य करार किया गया है। स्विस एजुकेशन ग्रुप राज्य में विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को बेहतर बनाने में भी सहयोग करेगा। उत्तराखण्ड में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा बंशीधर तिवारी एवं स्विस एजुकेशन ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हिराज आर्टिनियन ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में विद्यर्थियों को व्यावसायिक शिक्षा के तहत…
देहरादून – देहरादून के डालनवाला स्थित वेल्हम बॉयज स्कूल में दो दिवसीय मिलट्री हिस्ट्री सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेमिनार का शुभारंभ किया। इसके बाद स्कूल के अध्यक्ष दर्शन सिंह ने छात्रों को भारत के इतिहास और सेना के द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बता दें कि सेमिनार के माध्यम से सेना के इतिहास के बारे में छात्रों को जानकारी दी जाएगी। सेमिनार में विभिन्न स्कूलों के बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं।
नई दिल्ली – आज से विश्व कप का आगाज होने जा रहा है। पांच अक्तूबर को मौजूदा विश्व चैंपियन इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। राउंड रॉबिन स्टेज में 45 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि तीन मुकाबले नॉकआउट स्टेज के होंगे। यानी कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 19 नवंबर को टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। यह वनडे विश्व कप का 13वां संस्करण है। पिछले वनडे विश्व कप की तरह इस बार भी 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेजबान भारत के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड, उपविजेता न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण…
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उनसे उत्तराखण्ड में दिसंबर माह में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट जोशीमठ आपदा सहित राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट तथा नवंबर में आपदा प्रबंधन पर आयोजित होने वाले छठे वैश्विक सम्मेलन में शामिल होने का अनुरोध भी किया।
नई दिल्ली – महिला कंपाउंड तीरंदाजी में अदिति, ज्योति और परनीत की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में भारतीय टीम ने चीनी ताइपे को 230-228 के अंतर से हराया।
देहरादून – दिसंबर में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर दिल्ली में रोड शो आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल में 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने हेतु हम निरंतर प्रयासरत हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जी 20 देशों के सम्मेलन की मेजबानी द्वारा वैश्विक नेताओं को देश के समृद्ध इतिहास, संस्कृति एवं गतिशील अर्थव्यवस्था से परिचित कराने में मदद मिली। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड को भी जी 20 की तीन…
नई दिल्ली – मुक्केबाजी में प्रवीण हुड्डा को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा है। महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल मैच में उन्हें चीनी ताइपे की लिन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी और उनका सफर यहीं खत्म हो गया।
