देहरादून – सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देहरादून में सरकार द्वारा देश के प्रथम सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में स्मारक का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें जनरल रावत की प्रतिमा भी स्थापित की गई है उन्होंने कहा प्रदेश के युवाओं सहित समस्त उत्तराखण्डवासियों का जो स्नेह और सम्मान जनरल बिपिन रावत जी के प्रति था उस सम्मान और स्नेह के लिए जनरल साहब हमेशा समर्पित रहते थे। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि देहरादून के कनक चौक के निकट पार्क में स्मारक निर्माण किया जाए जहां पर उनकी करीब 9 फीट की प्रतिमा स्थापित की गई है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 14 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी की स्मृति में निर्मित मूर्ति का अनावरण करेंगे।कार्यक्रम में सी०डी०एस० स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत के परिवारजन सहित पूर्व सैनिक उपस्थित रहेंगे।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

