देहरादून – डीएम सोनिका ने होली पर्व के अवसर पर जनपद के समस्त आबकारी अनुज्ञापनों को बन्द रखने के आदेश दिए है। जिलाधिकारी ने जनपद देहरादून के समस्त मदिरा एवं स्प्रिट के अनुज्ञापियों को निर्देशित किया कि 08 मार्च को होली पर्व के अवसर पर उत्तराखण्ड आबकारी (मदिरा फुटकर दुकानों के व्यवस्थापन) नियमावली 2001 के अनुसार, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उनके अनुज्ञापन 08 मार्च 2023 को सांय 5ः00 बजे तक बन्द रखे जायेंगे। अनुज्ञापियों को उपरोक्त बन्दी का कोई प्रतिफल नहीं दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारियों/ थानाध्यक्षों को अवैध रूप से होने वाली मदिरा की बिक्री पर रोक सुनिश्चित करने तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने- अपने क्षेत्रों में आवश्यक कार्यवाही करने तथा जिला आबकारी अधिकारी देहरादून समस्त जनपद तथा समस्त आबकारी निरीक्षक, जनपद देहरादून को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेशों का कड़ाई से परिपालन करवाने के निर्देश दिए।
ताज़ा ख़बर
- पत्रकारिता जगत ने खोया अपना जिंदादिल साथी, हरीश तिवारी नहीं रहे
- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव: तीरथ सिंह रावत को भाजपा की राष्ट्रीय टीम में अहम जिम्मेदारी
- राष्ट्रपति सम्मान से पौड़ी के अशोक सजवाण ने बढ़ाया वीरभूमि का गौरव
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी.पुरुषोत्तम ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर लिया जायजा
- सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन
- प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘जय हनुमान’ का पहला पोस्टर हुआ रिलीज
- रामनवमी पर अयोध्या में रामलला का दिव्य अभिषेक
- उत्तराखंड दौरे पर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,मुख्य सचिव ने परखी तैयारियां
- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की एक और बड़ी सफलता, रॉकेट इंजनों के लिए हल्का नोजल किया तैयार
- पतंजलि आयुर्वेद को भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए एक सप्ताह का समय मिला
- झेलम नदी में नाव डूबी, चार की मौत, दस छात्रों समेत कई लापता
- उत्तराखंड में आज से सील हो जाएंगी अंतरराष्ट्रीय सीमाएं, 12 पोलिंग पार्टियां होंगी रवाना

